समाचार-गढ़, 6 अक्टूबर 2023। सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में तीन नए जिले बनाने की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को सीएम अशोक गहलोत ने गो सेवा सम्मेलन में सुजानगढ़, मालपुरा, कुचामन को नए जिले बनाने का एलान किया है। तीन नए जिले बनने के बाद राजस्थान में जिलों की संख्या 53 हो जाएगी। गहलोत ने कहा की हम रामलुभाया कमेटी को ये तीन नए जिले बनाने का प्रस्ताव भेज रहे हैं। बाकी क्षेत्रों से आई हुई मांगों के बारे में भी हम परीक्षण करवाएंगे। गौरतलब है कि इसी साल मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान में 19 नए जिले बनाए हैं। मुख्यमंत्री ने बजट में 19 जिले बनाने की घोषणा की थी, इसमें डीडवाना कुचामन को भी नया जिला बनाया गया था।
शुक्रवार 18 अक्टूबर 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया
पंचांग तिथि:प्रतिपदा, 13:17 तक नक्षत्र:अश्विनी, 13:27 तक योग:वज्र, 21:31 तक प्रथम करण:कौवाला, 13:17 तक द्वितिय करण:तैतिल, 23:32 तक वार:शुक्रवार अतिरिक्त जानकारी सूर्योदय:06:40 सूर्यास्त:17:57 चन्द्रोदय:18:34 चन्द्रास्त:07:20 शक सम्वत:1946 क्रोधी अमान्ता महीना:आश्विन…