Nature Nature

युवा रत्न सम्मान की घोषणा, 13 जनवरी को आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा सम्मान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 11 जनवरी 2025 । महापुरुष समारोह समिति की बैठक श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में संस्था द्वारा स्वामी विवेकानंद जयन्ती के अवसर पर युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन हेतु प्रदान किए जाने वाले इस वर्ष के युवा रत्न सम्मान की घोषणा की गई है । पुरस्कार चयन कमेटी के सदस्य निर्मल कुमार पुगलिया ने बताया कि न्यायिक क्षेत्र में आरजेएस महिमा दुगड़, समाजसेवा के क्षेत्र में अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के रौशन अली तेली, कला क्षेत्र में आर्टिस्ट सुमित श्याम सुखा, चिकित्सा क्षेत्र में स्वास्थ्य मार्गदर्शक पवन नाइ, योग के क्षेत्र में जयकिशन दातवानी, खेल क्षेत्र में गोल्ड मेडलिस्ट आदित्य तावणिया श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय को देने का निर्णय चयन कमेठी द्वारा लिया गया है । संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाएं युवाओं के लिए रॉल मॉडल है । समाज एवं राष्ट्र की भावी पीढ़ी युवाओं को उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन हेतु संस्था द्वारा सतत रुप से प्रोत्साहन प्रदान किया जा रहा है । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने बताया कि 13 जनवरी को 11बजे रमन आई टी आई कॉलेज श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होने इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमा मित्तल उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़, विशिष्ट अतिथि डॉ राजीव सोनी ब्लॉक सी एम एच् ओ श्रीडूंगरगढ़ के आतिथ्य में युवा रत्न सम्मान प्रदान किया जाएगा । बैठक में संस्था सदस्य तुलसीराम चोरड़िया, सत्यदीप, विजय महर्षि, कुम्भाराम घिंटाला, ललित बाहेती, सुरेश भादानी, अशोक पारीक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। Ujjain News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध खड़े हनुमान जी मंदिर की प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची प्रशासनिक टीम उस समय चर्चा में आ…

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    समाचार गढ़ 31 अक्टूबर 2026। India Poverty Report: भारत ने गरीबी कम करने के मोर्चे पर पिछले 12 वर्षों में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights