Nature Nature

सेसोमूं में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन

Nature

सेसोमूं में वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के सेसोमूं स्कूल में 21वीं अंतर्सदनीय एथलेटिक मीट 2023-24 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका गणेश नाथ सिद्ध (रिटायर्ड सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान) ने निभाई एवं विशिष्ट अतिथि एक्स-सेसोमाइट डॉ. ध्रुवि जोशी (एम. एस., ऑब्सटेट्रिक्स एंड गाइनेकोलॉजी) और एक्स-सेसोमाइट संजीव बेनीवाल (पैरा जंपिग इन्सट्रक्टर, इंडियन एयर फोर्स) थे। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी बहुत महत्व है। विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने-अपने उद्बोधन में खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शाला के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चे खेल को खेल की भावना से खेलें एवं विद्यालय का नाम रोशन करें। शाला प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने भी छात्रों को खेल के महत्व के बारे में बताते हुए खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न ट्रेक एवं फिल्ड इवेंट्स जैसे- 100मी. छात्र हीट-1, 100मी. छात्र हीट-2, 50मी. छात्रा फाइनल, 200मी. छात्र हीट-1, 200मी. छात्र हीट-2, 200मी. छात्रा हीट-1, 200मी. छात्रा हीट-2, 200मी. जूनियर रेस, 50मी. रेस, 200मी. छात्र फाइनल, जेवलिन थ्रो, 200मी. छात्रा फाइनल, शोट पुट थ्रो छात्रा, शोट पुट थ्रो छात्र, 110 मी. हर्डल हीट-1, 110 मी. हर्डल हीट-2, 400मी. छात्र हीट-1, 400मी. छात्र हीट-2, 400मी. छात्रा हीट-1, 400मी. छात्रा हीट-2, 4-400 मी. रिले छात्र, 4-400 मी. रिले छात्रा, डिस्कस थ्रो, 1500मी. छात्र फाइनल, 400मी. छात्र फाइनल आदि का आयोजन हुआ, जिनमें विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान महावीर माली, सुभाष शास्त्री, पूर्व छात्र संदीप सोनी, केप्टन रामकिशन नाई, अभिभावकगण पियूष स्वामी, जयकिशन दातवानी, संदीप कुमार शर्मा, विवेक श्यौरान, शाला प्रबंधक सहीराम जानु एवं समस्त स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी…

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    समाचार-गढ़ 3 अक्टूबर, 2026। बीकानेर में महिलाओं और युवतियों की गुमशुदगी के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। पिछले दो साल आठ माह में जिले में 1,925 महिलाओं और युवतियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    IND vs PAK: पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने फिर जीता गोल्ड, अभिषेक-तिलक की तूफानी बल्लेबाजी से रचा इतिहास

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner Missing Women: बीकानेर में दो साल आठ माह में 1925 महिलाएं-युवतियां लापता, 230 का अब तक सुराग नहीं

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    Bikaner News: तीन दिन में खाते से निकल गए 2.81 लाख, फोन पर नहीं आया एक भी अलर्ट; ठगी का तरीका हैरान करने वाला

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    पंचायत चुनाव का आज बजेगा बिगुल, तारीखों का होगा ऐलान; 4 चरणों में मतदान की संभावना

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Bikaner Nikay Chunav: पार्षद बनाने के नाम पर 40 लाख की कथित ठगी, पुलिसकर्मी समेत परिवार के लोगों पर केस

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया

    Mumbai News: चार साल तक फ्रीजर में रखा रहा बुजुर्ग का शव, बेटी हर महीने देती रही 1.60 लाख रुपये किराया
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights