Nature Nature

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक दो दिवसीय एथलेटिक मीट 2022-23 का हुआ आगाज

Nature

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक दो दिवसीय एथलेटिक मीट 2022-23 का हुआ आगाज
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में दो दिवसीय 20वीं एथलेटिक मीट का आगाज धूमधाम से हुआ। इस एथलेटिक मीट में लगभग 50 ट्रेक और ग्राउण्ड प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के चारों सदनों के द्वारा मार्च पास्ट से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी तोलाराम जाखड़ ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति महावीर प्रसाद माली, गिरधारीलाल जाखड़, मूलचन्द पालीवाल, इन्द्रचन्द तापड़िया, शाला प्रबंधक राम निवास चौधरी एवं घनश्याम गौड़ उपस्थित थे। एथलेटिक मीट के कार्डिनेटर शाला के शारीरिक शिक्षक रामनिवास बेनीवाल ने बताया कि इन दो दिन की एथलेटिक मीट में लगभग 50 प्रतिस्पर्धाओं को बच्चों के आयु वर्ग के अनुसार विभाजित किया गया है। शाला संस्थापक जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने इस अवसर पर कहा कि सेसोमूं स्कूल छात्रों के सर्वांगीण विकास का प्रयास करता है। इस तरह के आयोजन इसी श्रृंखला का एक प्रयास है। शाला प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि शाला के लगभग 250 छात्रों ने इस मीट में भाग लिया। पहले दिन की समाप्ति पर एमराल्ड प्रथम, सैफायर द्वितीय तथा टोपाज तृतीय स्थान पर रहा।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights