Nature Nature

अणुव्रत ने मनाया सांप्रदायिक सौहार्द दिवस, विद्यार्थियों को नैतिक और नशा मुक्त रहने का दिलाया संकल्प

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत आयोजित साम्प्रदायिक सौहार्द दिवस पर सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी चरितार्थप्रभा ने साम्प्रदायिक सौहार्द पर प्रकाश डालते हुए सदभावनापूर्ण व्यवहार के साथ जीवन जीने के महत्त्वपूर्ण सूत्र बताए। साध्वी ने सम्मुख उपस्थित रमन पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को नैतिक और नशामुक्त रहने का संकल्प करवाया और साथ ही निदेशक कुम्भाराम घिंटाला की इस दौरान भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में समागत ब्रह्मकुमारी भाविका दीदी ने कहा कि व्यक्ति अपनी वृत्तियों को परिवर्तित करने के लिए छोटे-छोटे नियम अणु व्रत अपनाएँ। साथ ही भाविका दीदी ने कहा कि अणुव्रत सिर्फ जैन समुदाय का नहीं है अपितु यह जन-जन का व्रत है। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभाध्यक्ष विजयराज सेठिया द्वारा अणुव्रत गीत का संगान किया गया। पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू मनोज पारख, जेपीएस स्कूल के संचालक कुम्भाराम घिंटाला और युवा एडवोकेट रणवीरसिंह खीची ने साम्प्रदायिक सौहार्द विषय पर अपनी अभिव्यक्ति दी। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन राजू हिरावत ने किया। कार्यक्रम में पंचायत समिति अध्यक्ष दीपचंद बोथरा, करणीसिंह बाना, रूपचंद सोनी, तिलोकचन्द हिरावत, मनोज पारख, महेंद्र मालू सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    समाचार-गढ़ 5 सितंबर, 2026। Operation Ashdar: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बड़गाम के युसमर्ग इलाके में भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त…

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    समाचार-गढ़ 5 सितंबर, 2026। Bikaner Congress Ticket Controversy: राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के बीच बीकानेर कांग्रेस का टिकट और चुनाव चिह्न विवाद अब पुलिस थाने और अदालत तक पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    Operation Ashdar: सेना को बड़ी कामयाबी, बड़गाम में लश्कर आतंकी यासिर ढेर

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    Rajasthan Nikay Election: बीकानेर कांग्रेस में सिंबल को लेकर घमासान, शहर-देहात अध्यक्ष समेत 3 पर केस

    Climate Justice: नेपाल की आपदा ने उठाया बड़ा सवाल, ‘मुआवजा’ दे दुनिया या सिर्फ मदद? जानें क्यों बढ़ रही है जलवायु न्याय की मांग

    Climate Justice: नेपाल की आपदा ने उठाया बड़ा सवाल, ‘मुआवजा’ दे दुनिया या सिर्फ मदद? जानें क्यों बढ़ रही है जलवायु न्याय की मांग

    Teachers’ Day 2026: PM मोदी का शिक्षकों को संदेश- ‘बचपन मरने नहीं देना’, बच्चों के टैलेंट से लेकर स्क्रीन टाइम तक कही बड़ी बात

    Teachers’ Day 2026: PM मोदी का शिक्षकों को संदेश- ‘बचपन मरने नहीं देना’, बच्चों के टैलेंट से लेकर स्क्रीन टाइम तक कही बड़ी बात

    राजस्थान में BJP का बड़ा चुनावी गेमप्लान, भीतरघातियों पर एक्शन से लेकर Gen-Z को साधने तक; जानें पूरी रणनीति

    राजस्थान में BJP का बड़ा चुनावी गेमप्लान, भीतरघातियों पर एक्शन से लेकर Gen-Z को साधने तक; जानें पूरी रणनीति

    Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम

    Share Market Today: सेंसेक्स 363 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हरे निशान में बंद; टाटा स्टील और रिलायंस ने दिखाया दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights