Nature Nature

अशोक पारीक यशस्वी पत्रकारिता सम्मान से हुए सम्मानित

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। युवा पत्रकार अशोक पारीक को 21 हजार रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र, शाॅल, श्रीफल भेंट कर नगर की सामाजिक संस्था श्री गुणीजन सम्मान समारोह समिति ने यशस्वी पत्रकारिता सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया।
राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति के प्रांगण में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता श्री भीखमचंदजी पुगलिया ने कहा कि पत्रकारिता स्वस्थ समाज के लिए बहुत आवश्यक है। एक पत्रकार जागरूकता से समाज के न्यून तथा प्रशंसनीय दोनों मुद्दों को तटस्थता से रखता है। जिस समाज से निर्भीक पत्रकारिता समाप्त हो जाती, वहां अपराध का साम्राज्य स्थापित होने लगता है। इतिहास रहा है, जब जब भी आम जन के प्रति सरकारें निष्ठुर हुई हैं, पत्रकारों ने अपनी कलम से लोहा लिया है। उन्होंने कहा कि पत्रकार अशोक पारीक में निर्भयता रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि जिला एवं तहसील स्तरीय पत्रकारों के समक्ष अनेक प्रकार की चुनौतियां रहतीं हैं। उन्हें बहुत से अभाव झेलने पड़ते हैं, किंतु जो पत्रकार सच्चाई का दामन पकड़े रखता है, उसे जनता का अपार स्नेह मिलता है। महर्षि ने कहा कि छोटे शहर- कस्बे की पत्रकारिता में धन कमाने की कोई गुंजाइश नहीं रहती।
गुणीजन सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष लाॅयन महावीर माली ने कहा कि पत्रकारों की यह खूबी रहनी चाहिए कि वह नकारात्मकता से सकारात्मकता निकाल ले। निष्पक्षता एक पत्रकार का गुण होता है। उन्होंने इस अवसर पर आपणो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा करनेवाली इस समिति ने अपनी राज्य स्तरीय पहचान बनाई है।
समारोह के प्रारंभ में श्री गुणीजन सम्मान समारोह समिति के संयोजक चेतन स्वामी ने कहा कि पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक पत्रकार को प्रति वर्ष इस सम्मान से नवाजा जाएगा। पत्रकारों को द्वेष और प्रलोभनों से परे रहकर अपने पत्रकारीय धर्म का पालन करना चाहिए। व्यापार मंडल के श्याम सुन्दर पारीक ने कहा कि पुरस्कार से जूझारू पत्रकार का मनोबल बढता है। भाई अशोक ने अपनी पत्रकारिता का लोहा मनवाया है। सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चौरड़िया ने कहा कि क्षेत्रीय पत्रकारों को हर मोर्चे पर बहुत संघर्ष करना पड़ता है। राजनीतिक कार्यकर्ता विनोद गुसाईं ने कहा कि पत्रकारों को अपने काम की मिशाल कायम करनी पड़ती है। पत्रकार रामकिशन महिया ने कहा कि अशोक ने सदैव सच को सामने रखने का प्रयास किया है। सम्मानेय पत्रकार अशोक पारीक ने समिति का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान पत्रकारिता का सम्मान है। इसे प्राप्त कर मेरे दायित्व और बढ गए हैं। वरिष्ठ पत्रकार तोलाराम मारू ने कहा कि पत्रकारिता एक जोखिम भरी सेवा है। पर सुंदर पत्रकारिता यशस्वी बनती है। समारोह का सुन्दर संचालन साहित्यकार सत्यदीप ने किया। समारोह में भाजपा नेता तोलाराम जाखड़, राजेन्द्र स्वामी, सेवादल के विमल भाटी, पं रामदेव उपाध्याय, रामचंद्र राठी, श्रीभगवान सैनी, प्रशांत स्वामी, मनोज राजपुरोहित, विजय महर्षि, महेश माली, ओमप्रकाश गांधी, शुभकरण पारीक, सुशील सेरड़िया,गौ सेवक सत्यनारायण स्वामी, के. एल. जैन, गजानंद बोहरा, सूर्यप्रकाश गांधी, बजरंगलाल सेवग, मदन जोशी, राजेश शर्मा, राजेन्द्र स्वामी, राज सर, मदन सोनी, विनोद तोलम्बिया, भीखम चंद सुथार, प्रकाश प्रजापत, रूपेश सुथार, श्री सुथार सहित नगर के सभी गणमान्य जनों ने भाग लिया।

  • Related Posts

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। काठमांडू: नेपाल के मधेश क्षेत्र में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई है। हालात बिगड़ने के बाद सुनसरी,…

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    समाचार-गढ़ 1 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: आज यानी 1 अगस्त से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और वित्तीय लेनदेन से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    1 अगस्त से बदले कई बड़े नियम: कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, तत्काल टिकट और KYC समेत 5 बदलाव लागू

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कुलगाम में आतंकियों का टारगेट अटैक, दो मजदूरों की गोली मारकर हत्या; 9 दिन में दूसरा हमला

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    कॉमनवेल्थ गेम्स: जूडो में भारत ने रचा इतिहास, नीरज को सिल्वर; आठवें दिन आए 6 मेडल

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा; निवेशकों की संपत्ति ₹1.32 लाख करोड़ बढ़ी

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक

    अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन: कॉमनवेल्थ गेम्स और अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते कई पदक
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights