Nature Nature

हर घर तक राहत पहुंचाने का जिम्मा उठाया बाना ने, गांवों में रवाना हुआ संदेश रथ

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा महंगाई राहत अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत सरकार की सभी योजनाओं का लाभ क्षेत्र के प्रत्येक पात्र नागरिक एवं प्रत्येक घर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर क्षेत्र के युवा कांग्रेसी नेता हरिराम बाना की अगुवाई में संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर राहत अभियान चलाया गया है। इस अभियान से पूर्व अभियान का संदेश हर गांव, गली तक पहुंचाने के लिए सोमवार को अभियान का संदेश रथ रवाना किया गया। रथ को प्रदेश कांग्रेस सदस्य हरिराम बाना एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरडिया ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही, जिन्हें संबोधित करते हुए बाना ने केन्द्र की उद्योगपति सरकार द्वारा अपने उद्योगपति मित्रों को लाभ देने के लिए देश को बेचे जाने एवं केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में महंगाई का बोलबाला होने की बात कही। साथ ही बाना ने राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा जनता के हितों की रक्षा के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महंगाई से राहत देने का काम करने एवं सरकार की राहत को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास इस हर घर राहत अभियान द्वारा किए जाने की जानकारी दी। इस दौरान मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरडिया ने कांग्रेस में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बताया एवं देश में सामाजिक एकता के साथ शांति एवं सदभावपूर्ण माहौल के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, विजयपाल जाखड़, राकेश पूनियां, दिनेश पिलानिया, जगराम बाना, मदनलाल नैण, तुलछीराम जाखड़, शुभम शर्मा, विक्रमसिंह कोटडिया, मोसिन खान, महेंद्र मोटसरा, राजू जाखड़, मुन्नीराम महिया, दौलतराम जाखड़, गणपत जाखड़, विवेक प्रजापति, रामदेव जाखड़, मुकेश डूडी, कृष्ण कूकना, बाबूलाल धेडु, किशन वाल्मीकि, गोल्डन तंवर, धन्ने खान, पदमाराम बाना, राजेश डेलू, केशव शर्मा, बाबूलाल मीना, गोविंद गुरावा, देवीलाल मीणा, सुरजाराम आंवला, बाबूलाल चोटिया, जितेंद भूंकल, कृष्णा चांवरिया, कपिल शर्मा, गणपत जाखड़, रामलाल नाहर, मोहित पूरी, अमरचंद प्रजापत, तोलाराम सांसी, श्रवण सिद्ध, ओमप्रकाश जाखड़, हेतराम गोदारा, मनोज महिया, सीताराम जाट, बनवारी सेरडिया, सुशील सुथार, रतिराम सिहाग, कानाराम भाम्भू, भागीरथ गोदारा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

  • Related Posts

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026 बीकानेर। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक…

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    समाचार गढ़ 4 अप्रैल 2026। बीकानेर के मशहूर भुजिया उद्योग पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है। हाल ही में कीमतों में 20 रुपये प्रति किलो की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए

    ACB का बड़ा एक्शन: PWD के एक्सईएन और दलाल 33 लाख की रिश्वत केस में पकड़े गए
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights