Nature Nature

श्री पूनरासर धाम में भादवा मेला: अखण्ड रामायण पाठ का 59वां वर्ष, 9 सितंबर से प्रारंभ बीकानेर से पूनरासर रवाना होंगे भक्तजन, 10 सितंबर को पूर्णाहुति और प्रसाद

Nature

समाचारगढ़ श्रीडूंगरगढ़ 3 सितम्बर 2024 श्री पूनरासर परायण समिति, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में श्री पूनरासर धाम में भादवा के मेले पर 59वें वर्ष में अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि 7 सितंबर को सायं श्रीडूंगरगढ़ से समिति के सदस्य और पदाधिकारी पूनरासर के लिए रवाना होंगे। शुभ मुहूर्त में 9 सितंबर को प्रातः गणेश पूजन के पश्चात अखण्ड रामायण पाठ का प्रारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति 10 सितंबर को सायं 6:00 बजे होगी।

इस अवसर पर प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।समिति के सचिव रामचन्द्र आचार्य के अनुसार, श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्र से आने वाले भक्तजन इस आयोजन में भाग लेकर रामायण पाठ का लाभ लेंगे। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न कार्यों के लिए एक कमेटी गठित की गई है। इसमें मनमोहन मारू, संदीप व्यास, पं. अरूण व्यास (भागवताचार्य), सोमनाथ, सिटू कल्ला, भंवर पुरोहित, प्रेम सागर राजा सांखी, राजु कलवाणी, लालजी जोशी, विनय किराडू, राजू देवी, शिवजी सेवग, गोपाल सेवग, अजय मारू और मुदित भोजक को शामिल किया गया है।समिति के संयोजक महेन्द्र चूरा ने श्रीडूंगरगढ़ के सभी मानस प्रेमियों से इस मेले में रामायण पाठ चौकी पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है, जिससे सभी भक्तजन पाठ का लाभ उठा सकें। राजकुमार व्यास ने भी कहा कि श्रीडूंगरगढ़ की सभी मानस समितियां इस आयोजन की सफलता में निरंतर सहयोग करती रही हैं।

Related Posts

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। गोवा की राजधानी पणजी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस ने प्रदर्शन…

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

समाचार-गढ़ 19 अक्टूबर, 2026। Pakistan Army News: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत का जिक्र करते हुए विरोधियों को कड़ा संदेश दिया गया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे का आरोप, 300 लोगों पर FIR

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Pakistan News: असीम मुनीर के बाद अब जनरल आमिर रजा का सख्त संदेश, परमाणु माहौल में युद्ध को लेकर क्या बोले?

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Delhi IGI Airport News: फ्लोर स्प्रिंग के अंदर छिपाकर लाया 4 करोड़ का सोना, दुबई से आए यात्री के सामान में मिला 3.20 किलो गोल्ड

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Russia Oil News: रूसी तेल से बने ईंधन का पश्चिमी देशों को निर्यात 43% बढ़ा, मुकेश अंबानी की जामनगर रिफाइनरी सबसे आगे

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Pakistan News: दुनिया के 10 बड़े खाद्य संकट वाले देशों में पाकिस्तान, 1.06 करोड़ लोगों पर संकट

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी

Gwalior Accident: मंदिर जा रहे 15 श्रद्धालुओं की मौत, अब अस्पताल में परिजनों का फूटा गुस्सा; बोले- बच्चों के इलाज में हुई देरी
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights