Nature Nature

राजस्थान विधानसभा में कल पेश होगा भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट, दिया कुमारी ने दिया अंतरिम रूप

Nature

समाचार गढ़, 9 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार दोपहर भजनलाल सरकार के पहले पूर्ण बजट को अंतरिम रूप दे दिया है. इस दौरान की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें डिप्टी सीएम के साथ बजट तैयार करने वाली पूरी टीम नजर आ रही है. फोटो में दिया कुमारी के साथ अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव (वित्त) अखिल अरोरा, शासन सचिव वित्त (बजट) देबाशीष पृष्टी, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कृष्ण कान्त पाठक, शासन सचिव वित्त (व्यय) नरेश ठकराल एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा राज्य के वर्ष 2024-25 के परिवर्तित बजट को अंतिम रूप देते नजर आ रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार सुबह 11 बजे राज्य की विधानसभा में यह बजट पेश करेंगी. इस बजट के जरिए हर वर्ग को फायदा मिल सके, इसीलिए पिछले कई दिनों से राज्य के सीएम भजनलाल शर्मा अलग-अलग विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके लिए जनता से भी सुझाव मांगे गए थे. उन्हीं सब को गौर करने के बाद ही इस बजट को तैयार किया गया है। आज वित्त मंत्री ने इस बजट को अंतरिम रूप दे दिया है।

विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 3 जुलाई से हो चुकी है. अब तक दो दिन सदन चला है, जिसमें विपक्ष ने जमकर हंगामा किया है। पहले दिन कांग्रेस के विधायकों ने राज्यपाल का अभिभाषण नहीं कराए जाने के मुद्दे पर हंगामा किया और नारेबाजी की थी। यही कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा था. हंगामा इतना ज्यादा था कि स्पीकर को माहौल शांत करने के लिए दो बार सदन स्थगित करना पड़ा था। कल भी कुछ ऐसा ही हंगामा होने के आसार हैं, क्योंकि बजट से पहले कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें सरकार को घेरने को लेकर रणनीति बनने वाली है।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights