Nature Nature

भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई ने निर्जला एकादशी पर शर्बत एवं ठंडे जल की दी सेवा

Nature

समाचार गढ़, 18 जून, बीकानेर। बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री ( छाबड़ा ) ने बताया कि पदमपुराण के अनुसार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में निर्जला एकादशी व्रत किया जाता है, जिसको करने से सभी एकादशियों का फल प्राप्त हो जाता है। इसी अवसर पर शर्बत एवं ठंडे जल की सेवा करने से देने से मन को परम शांति मिलती है। वित्त सचिव एवं समाजसेवी रवि शंकर रंगा और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश डूडी के अनुसार वे हर साल इसी तरह निर्जला एकादशी पर किसी न किसी प्रकार से मानव मात्र की सेवा कर नर सेवा ही नारायण सेवा को चरितार्थ कर आत्मिक शांति प्राप्त करते है। संरक्षक एवं संपर्क सचिव किशन चावला और सह सचिव प्रेम नारायण तिवाड़ी के अनुसार निर्जला एकादशी पर आज सुबह से ही माखन भोज के पास, पूगल रोड पर भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई आमजन की सेवा में उपस्थित रही है और आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य में अग्रणी रहेगी। मातृशक्ति के रूप में महिला संयोजिका ज्योति शर्मा, समाजसेवी चंचल सांखला, जसोदा भाटी ने भी अपनी इस भीषण गर्मी में भरपूर सेवाएं दी। बीकाणा इकाई के सदस्यों के रूप में डायरेक्टर अमरजीत जी, समाजसेवी रामदयाल भाटी, समाजसेवी हरीश कपूर, जगबीर शर्मा, धर्मेंद्र अरोड़ा, सुप्रसिद्ध गायक महेश वर्मा, हरीश भाटी एवं दीपांशु भाटी ने चिलमिलती धूप में लगातार सेवाएं दी जिससे फलस्वरुप यह कार्यक्रम सफल हो सका। बाल उम्र में ही अपनी सेवाएं देने का जज्बा लेकर कोमलदीप, गौरीशंकर डूडी, राधिका डूडी और उत्तम डूडी उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी कम उम्र में ही अपने बड़ों को देखते हुए भीषण गर्मी में सेवाएं दी, जो की काफी सराहनीय और प्रेरणादाई है। स्थानीय निवासियों ने भी जमकर हिस्सा लिया जिसमें लालजी, सुरेंद्र, नंदकिशोर राव, लालचंद कुम्हार, विक्रम राव, प्रेम राव व विनोद राव आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

समाचार गढ़ 4 नवंबर 2026। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी…

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights