Nature Nature

भीखमचन्द पुगलिया होंगे सम्मान से अलंकृत, 5 मई को “भगवान महावीर स्वामी स्मृति सम्मान” किया जाएगा प्रदान

Nature

5 मई को “भगवान महावीर स्वामी स्मृति सम्मान” प्रदान किया जाएगा

भीखमचन्द पुगलिया होंगे सम्मान से अलंकृत

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 9 अप्रेल 2024। महापुरुष समारोह समिति श्री डूंगरगढ़ की बैठक संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी की अध्यक्षता में राठी सुख सदन में रखी गई । बैठक में संस्था के आगामी कार्यक्रम एवं सामाजिक सरोकार के कार्यों पर विचार विमर्श किया गया । बैठक में कार्यक्रम प्रभारी निर्मल कुमार पुगलिया ने बताया कि महावीर जयन्ती 2024 वर्ष के अवसर पर संस्था का ग्लोबल पुरस्कार “भगवान महावीर स्वामी स्मृति सम्मान” 5 मई को तेरापंथ भवन ( धोलिया नोहरा ) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में श्री भीखमचन्द पुगलिया सुपुत्र स्व. धर्मचन्द जी पुगलिया हाल निवासी कोलकत्ता को प्रदान किया जाएगा । कार्यक्रम के सह प्रभारी ललित बाहेती ने बताया कि कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी देकर कार्यक्रम की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा रहा है । बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने संस्था के सामाजिक सरोकार के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जिस पर विचार विमर्श किया गया एवं उपस्थित सदस्यों ने अपने सुझाव दिए । बैठक में संस्था के सदस्य तुलसीराम चोरड़िया, बजरंगलाल सेवग, सत्यदीप भोजक, विजय महर्षि, कुम्भाराम घिंटाला, संजय करवा, अशोक पारीक, सुरेश भादानी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights