समाचार गढ़, 23 जून, श्रीडूंगरगढ़। भीमसेना प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र मेघवाल नोसरिया व सुखराम स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए पानी की टंकी पर चढ़े थे। अभी तक पानी की टंकी से नीचे नही उतरे है। बताया जा रहा है की अब सुखराम की मां भी पानी की टंकी पर चढ़ गई है। मौके पर तहसीलदार राजवीर सिंह, सब इंस्पेक्टर मलकियत सिंह, राजेन्द्र बापेऊ भी पहुंचे है। और अधिकारियों के साथ वार्ता चल रही है। बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद हो गई है। राजेंद्र द्वारा तीन परिवाद में मुकदमें दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है।











