Nature Nature

बड़ी खबर : फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले तीन अभियंताओं की नियुक्ति रद्द

बड़ी खबर : फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वाले तीन अभियंताओं की नियुक्ति रद्द

Nature

समाचार गढ़, जयपुर। जलदाय विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कनिष्ठ अभियंताओं की नियुक्ति रद्द कर दी है। इन अभियंताओं ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की थी। मेडिकल बोर्ड की जांच में खुलासा हुआ कि तीनों अभियंता वास्तव में दिव्यांग नहीं हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2024 के तहत अखिलेश कुमार बिंद, सतीश कुमार मीरवाल और मनीष कुमार मीणा को दिव्यांगजन श्रेणी में चयनित किया गया था। इनकी नियुक्ति 24 सितंबर 2025 को जलदाय विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर हुई थी।

नियमानुसार विभाग ने सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों की जांच राजकीय मेडिकल बोर्ड से करवाई। रिपोर्ट में सामने आया कि तीनों अभियंता किसी भी श्रेणी में दिव्यांग नहीं हैं और प्रस्तुत किए गए प्रमाण पत्र फर्जी व भ्रामक हैं।

चीफ इंजीनियर दिनेश गोयल ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर तीनों अभियंताओं की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द करने का आदेश जारी किया।

कार्मिक विभाग के नियमों के अनुसार, यदि कोई अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज देकर नौकरी प्राप्त करता है, तो उसकी नियुक्ति तुरंत रद्द की जा सकती है और उस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी संभव है।

विभाग ने यह निर्णय लेते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी हासिल करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की रोकथाम के लिए नियुक्ति प्रक्रिया को और अधिक सख्त व पारदर्शी बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Related Posts

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

समाचार गढ़ 22 अक्टूबर 2026। भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। फ्रांस में बने राफेल-Marine यानी राफेल-M लड़ाकू विमानों के परीक्षण…

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

समाचार गढ़ 22 अक्टूबर 2026। रूस और अमेरिका के बीच ऊर्जा कारोबार को लेकर एक ऐसा समझौता हुआ है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। यूक्रेन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

जिन गांवों में दिन में भी था नक्सलियों का डर, वहां अब रात में बन रहे आयुष्मान कार्ड

जिन गांवों में दिन में भी था नक्सलियों का डर, वहां अब रात में बन रहे आयुष्मान कार्ड

Meta Fine: फेसबुक-इंस्टा की पैरेंट कंपनी पर ₹2.2 लाख करोड़ का जुर्माना, डेटा से जुड़े किस केस में फंसी META?

Meta Fine: फेसबुक-इंस्टा की पैरेंट कंपनी पर ₹2.2 लाख करोड़ का जुर्माना, डेटा से जुड़े किस केस में फंसी META?

Airport Privatisation: वाराणसी-अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट होंगे निजी हाथों में, मोनोपॉली रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान!

Airport Privatisation: वाराणसी-अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट होंगे निजी हाथों में, मोनोपॉली रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान!

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights