Nature Nature

बड़ी ख़बर। कल्ला को मिली 10वीं बार टिकट तो किराडू ने ज्वाइन की भाजपा

Nature

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला को लगातार दसवीं बार टिकट देने से नाराज कांग्रेस नेता राजकुमार किराडू ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। स्वयं को टिकट नहीं मिलने पर किराडू ने कहा था कि वो बीकानेर से कांग्रेस को हराकर भेजेंगे। गुरुवार शाम किराडू अपने समर्थकों के साथ भाजपा के संभागीय कार्यालय पहुंचे। जहां केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किराडू का स्वागत किया। भाजपा का दुपट्टा किराडू को पहनाने के साथ ही प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा के शहर अध्यक्ष विजय आचार्य भी उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने के बाद किराडू ने कहा कि वो बीकानेर पश्चिम से भाजपा को जीत दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। भाजपा प्रत्याशी जेठानन्द व्यास ने भी इस मौके पर किराडू का स्वागत किया।

पिछले विधानसभा चुनाव में भी राजकुमार किराडू नाराज थे। तब भी उन्होंने कांग्रेस से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने तब भी डॉ. कल्ला को टिकट दिया। बाद में कल्ला ने ईदगाह बारी के पास स्थित एक भवन में उनसे मुलाकात करके नाराजगी दूर की। पिछले पांच साल डॉ. कल्ला के मंत्री काल में भी किराडू को ज्यादा महत्व नहीं मिला। पार्टी ने उन्हें विप्र बोर्ड सदस्य बनाया था। इस बार टिकट के लिए किराडू काफी दिनों तक जयपुर में डेरा डाले रहे। वो सचिन पायलट के भी संपर्क में थे। उनके कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में पोक्सो एक्ट व महिला सुरक्षा कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    समाचार गढ़, 13 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में तालुका विधिक सेवा समिति, एसीजेएम कोर्ट श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में पोक्सो एक्ट एवं महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों पर विशेष जागरूकता…

    विभिन्न बीमारियों के इस दौर में फुल बॉडी चेकअप करवाएं मात्र 3800 रू में, डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर

    समाचार गढ़, 13 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में आज 13 मार्च से 15 मार्च तक तीन दिवसीय महा बचत ऑफर के तहत डॉ. लाल पैथ लैब में मात्र 3800 रूपए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में पोक्सो एक्ट व महिला सुरक्षा कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    सेसोमूं स्कूल में पोक्सो एक्ट व महिला सुरक्षा कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    विभिन्न बीमारियों के इस दौर में फुल बॉडी चेकअप करवाएं मात्र 3800 रू में, डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर

    विभिन्न बीमारियों के इस दौर में फुल बॉडी चेकअप करवाएं मात्र 3800 रू में, डॉ लाल पैथ लैब में महा बचत ऑफर

    ट्रंप का बड़ा बयान: ईरान का आतंकी शासन खत्म कर रहे, तेहरान समेत कई शहरों में हमले

    ट्रंप का बड़ा बयान:  ईरान का आतंकी शासन खत्म कर रहे,  तेहरान समेत कई शहरों में हमले

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दी सरकार को चेतावनी, पढें पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने दी सरकार को चेतावनी, पढें पूरी खबर

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    गर्मियों में यात्रियों को राहत, 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा

    प्राइवेट बस में भीषण आग, एक यात्री गंभीर रूप से झुलसा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights