Nature Nature

जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा: मर चुके लोग ‘हाजिर’ होकर कर गए रजिस्ट्री

Nature

जमीन घोटाले का बड़ा खुलासा: मर चुके लोग ‘हाजिर’ होकर कर गए रजिस्ट्री

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। लखासर रोही खसरा नंबर 187 में 16.72 हेक्टेयर जमीन को फर्जीवाड़े से बेच दिया गया, जबकि जमीन के चार हिस्सेदार—डालचंद बोथरा (निधन 29 जून 2013), मूली देवी (निधन 31 जनवरी 1996), जीवराज (निधन 16 मार्च 1994) और चम्पालाल बोथरा (निधन 10 दिसम्बर 2003) —सालों पहले ही मर चुके थे। असली वारिस जितेंद्र कुमार बोथरा निवासी श्रीडूंगरगढ़ ने जमाबंदी में जमीन बिकने की जानकारी देख मामला उजागर किया। फर्जी बेचान में प्रथम दृष्टया क्रेता लिछमण सिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत, निवासी कोलासर, श्रीकोलायत, बीकानेर का नाम सामने आया है। वहीं गवाह बने चंद्रप्रकाश पंचारिया, निवासी कोलायत व हीरालाल पड़िहार, निवासी बीकानेर ने मृतकों को “जिंदा” दिखाकर साक्षी बने। उप पंजीयक कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में 11 नवम्बर को रजिस्ट्री बिना लेखक के नाम व हस्ताक्षर के दर्ज कर दी गई, जिससे विभागीय लापरवाही के आरोप गहरा गए हैं। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और एफआईआर की मांग की है। एसडीएम शुभम शर्मा ने लिखित शिकायत पर प्राथमिक जांच और FIR की बात कही है, जबकि तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने पंजीयन प्रक्रिया में और सख्ती बरतने की बात कही।

Related Posts

सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। बिहार के सीवान में NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान AK-47 से फायरिंग करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया…

NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

समाचार-गढ़ 27 जुलाई 2026। बिहार: नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठनों के समर्थन में आयोजित बिहार बंद के दौरान कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए गए बिहार के पूर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

सीवान फायरिंग विवाद: प्रदर्शन के दौरान AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

NEET पेपर लीक मामला: तेज प्रताप यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आज दायर होगी जमानत याचिका

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मीराबाई चानू ने जीता स्वर्ण, लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

पेपर लीक पर सरकार का सख्त एक्शन: 10 साल तक की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने समेत नए कानून में बड़े बदलाव

यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

यूरोप में जंगलों की आग का कहर: फ्रांस-स्पेन में 3 लाख से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे, कई इलाके अब भी संकट में

पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास

पीवी सिंधु से मिली प्रेरणा, स्क्वैश ने बना दिया विश्व विजेता… 18 साल की अनाहत सिंह ने रचा भारतीय खेल इतिहास
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights