Nature Nature

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बड़ा बयान, बोले-बजट सत्र के बाद शिक्षकों के होंगे ट्रांसफर

Nature

समाचार गढ़, 7 जुलाई, 2024। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आज यानी 7 जुलाई को झुंझुनूं पहुंचे. उन्होंने शहीद स्मारक में शहीदों को और बाबा साहेब को नमन किया. सर्किट हाउस में  पत्रकारों से बातचीत की। मदन दिलावन ने कहा कि शिक्षकों के तबादले विधानसभा सत्र के बाद होंगे। फिलहाल, तो वैसे भी विधानसभा सत्र चल रहा है, ऐसे में ट्रांसफर नहीं हो सकते।

स्कूल में दूध की जगह मिलेट्स देने पर विचार कर रही सरकार    

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पद मदन दिलावर ने कहा कि यह मामला मंत्रीमंडल के समक्ष विचाराधीन है, जैसा भी निर्णय होगा. उसकी पालना करवाई जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में बाल गोपाल योजना के तहत सरकार दूध की जगह मिलेट्स दे सकती है. पाउडर का दूध बच्चे नहीं पीते हैं, इसलिए एक्सपर्ट के राय ली जा रही है,  जिसका एक अलटरनेट मिलेट्स हो सकते हैं।

पिछली सरकार ने पुराने स्कूलों पर अंग्रेजी माध्यम का बोर्ड लगा दिया 

उन्होंने स्कूलों को मर्ज करने के सवाल पर कहा कि पिछली सरकार ने 200—200मीटर पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए स्कूल खोल दिए,  इसलिए यदि किन्हीं स्कूलों को मर्ज या डी मर्ज करने की जरूरत होगी, तो वो भी सरकार करेगी, इसकी तैयारी चल रही है।

अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने के सवाल पर मदन दिलावर ने गत सरकार को कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने कहा कि एक भी का नाम बता दो, जो बोले कि अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुले हैं. ना स्कूल खोला, ना कमरा बनाया, ना स्टाफ लगाया।  पुराने स्कूलों पर अंग्रेजी माध्यम का बोर्ड लगाने से इंग्लिश मीडियम स्कूलें नहीं हो जाती।

निजी स्कूलों को हमेशा नकारात्मक भाव से नहीं देखना चाहिए

यह सिर्फ गत सरकार का षड़यंत्र था. जनता को बेवकूफ बनाया. लेकिन, वो इसमें विफल हो गए, इसे लेकर भी छात्रहित में निर्णय होगा. निजी स्कूलों की वकालत करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में फिलहाल 82 लाख और निजी स्कूलों में 85 लाख बच्चे पढ रहे हैं, इसलिए निजी स्कूलों को हमेशा नकारात्मक भाव से नहीं देखना चाहिए.  वे भी शिक्षा को आगे बढाने में हमारा सहयोग कर रहे हैं।

इस मौके पर मंत्री मदन दिलावर के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी तथा भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वंभर पूनियां भी मंत्री के साथ रहे।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights