Nature Nature

बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान

Nature

समाचार गढ़, बीकानेर 26 अप्रैल 2026। बीकानेर प्रेस क्लब की साधारण सभा बैठक रविवार को बीकानेर उद्योग व्यापार मंडल भवन में क्लब अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। आम सभा का संचालन करते हुए क्लब महासचिव विशाल स्वामी ने पूर्व में कार्यसमिति बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी दी। स्वामी ने बताया कि बीकानेर के वरिष्ठ उद्योगपति फन्न बाबू को 2 मिनिट के मौन से श्रद्धांजलि देने से शुरू हुई बैठक में सर्व सम्मति से प्रेस क्लब के लिए भूमि एवं भवन आवंटन के लिए प्रयास तेज करने एवं इसके लिए वरिष्ठ पत्रकारों की कमेटी बना कर प्रशासन एवं राजनेताओं से संवाद करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार क्लब के संविधान में बदलाव करते हुए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। नए सदस्यता अभियान के तहत 5 सालों से अधिक समय से विभिन्न पंजीकृत मीडिया संस्थानों में पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को ही क्लब का साधारण सदस्य बनाने, लगातार दो बार से अधिक सदस्य बने रहने पर मतदान अधिकार मिलने, 15 साल से अधिक पत्रकारिता कर चुके पत्रकारों को आजीवन सदस्य बनाने, सेवानिवृत्त हो चुके पत्रकारों को संरक्षक सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार बीकानेर क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक एवं विभिन्न सेवाओ में पदस्थापित प्रबुद्धजनों को क्लब का मानद सदस्य बनाने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में भूखंड से वंचित पत्रकारों को भूखंड आवंटन के प्रयास करने, पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने के निर्णय भी लिए गए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा, अनुराग हर्ष, भवानी जोशी, वर्तमान कोषाध्यक्ष गिरिराज भादानी में मंचासीन रहे। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य राजा जोशी, निखिल स्वामी व
विक्रम जागरवाल, प्रमोद आचार्य, रमजान मुगल, नीरज जोशी, अरविंद व्यास, मुदिता पोपली, साहिल पठान, राजेश छंगाणी, अजीज भुट्टा, राजेश ओझा, जीतू बीकानेरी, वीरेंद्र पुरोहित, मुकेश पुरोहित, भगवान देव सारस्वत, धीरज जोशी, सुमित व्यास, रमेश बिस्सा आदि ने विचार रखे। बैठक में कौशलेश गोस्वामी, रौनक व्यास, महेश स्वामी, मोहम्मद अली पठान, शिव भादानी, सरजीत सिंह, अलंकार गोस्वामी, मोहन थानवी, मुजिबर रहमान, बाबूसिंह कच्छावा, जितेंद्र व्यास, नितिन खत्री, मोहनलाल कड़ेला, मुकेश पुरोहित, गोरधन सोनी, मनीष स्वामी, बुधराम सिहाग, प्रदीप कुमार मोदी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।

  • Related Posts

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर…

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    समाचार गढ़ 17 नवंबर 2026। राजस्थान पंचायत चुनाव में सवाई माधोपुर की एक ग्राम पंचायत का चुनाव इन दिनों चर्चा में है। यहां सरपंच पद के लिए एक-दो नहीं, बल्कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    एक अनजान लिंक और खाते से 1.30 लाख साफ! बच्चों के मोबाइल से जुड़ा साइबर ठगी का मामला

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    सरपंच बनने की ऐसी होड़! एक पंचायत में 43 प्रत्याशी, चुनाव चिह्न ढूंढते हुए चकरा गया दिमाग

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    एक हाथी के पीछे पूरा वन विभाग! 16 लोगों की मौत के बाद 100 से ज्यादा जवानों ने संभाला मोर्चा

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    टिहरी गढ़वाल में भीषण बस हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस; 8 लोगों की मौत

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    कुलगाम हमले का बदला! लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, 6 दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

    LoC पर आधी रात संदिग्ध हलचल से अलर्ट हुई सेना, जवानों ने दागीं करीब 24 गोलियां; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights