Nature Nature

बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

Nature

विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरके
समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि होली मिलन समारोह में 17 वरिष्ठ पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा 32 युवा पत्रकारों को पत्रकार गौरव अवार्ड से नवाजा गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, अर्हम् इंग्लिश अकादमी के डायरेक्टर सुरेंद्र डागा, शिक्षाविद् रवि भटनागर उपस्थित रहे। होली गीतों के इस रंगारंग आयोजन में हेमंत अकेला व सुशील छंगाणी की टीम ने प्रस्तुतियां दी। इस दौरान विधायक जेठानंद व्यास व विश्वनाथ मेघवाल भी पत्रकारों संग जमकर थिरके। जेठानंद व्यास ने होली व देशभक्ति के गीत भी पेश किए। इस दौरान मिमिक्री आर्टिस्ट मुकेश पुरोहित ने अनेक चर्चित हस्तियों की मिमिक्री कर पत्रकारों को खूब हंसाया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक रविंद्र हर्ष ने किया। अतिथियों का स्वागत महासचिव विशाल स्वामी, कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी, दीपचंद सांखला, बलदेव रंगा, पवन भोजक, गिरीश श्रीमाली, नीरज जोशी, बृजमोहन रामावत, बृजमोहन आचार्य, भवानी जोशी व श्याम मारू आदि ने सम्मानित किया। आभार एवं धन्यवाद मनीष पारीक द्वारा व्यक्त किया गया।

इनको मिला लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड
वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन, लूनकरण छाजेड़, केके गौड़, श्याम मारू, रमजान मुगल, प्रकाश पुगलिया, नीरज जोशी, प्रमोद आचार्य, रमेश बिस्सा, केके सिंह, राजेश छंगाणी, मो. अली पठान, महेश स्वामी, कौशलेश गोस्वामी, ओमप्रकाश सोनी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।

इन्हें मिला पत्रकार गौरव अवार्ड से नवाजा
बृजमोहन रामावत, मुकेश पूनिया, अरविन्द व्यास, जेपी गहलोत, त्रिभुवन रंगा, रौनक व्यास, शिव भादाणी, रितेश यादव, अतुल आचार्य, अनिल रावत, जीतू बीकानेरी, निखिल स्वामी, संजय स्वामी, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, विनोद जोशी, मुकेश रामावत, सुरेन्द्र मण्डा, रामस्वरूप भाटी, धीरज जोशी, वीरेन्द्र पुरोहित, दशरथ रामावत, दिगेश्वर, बलजीत गिल, सरजीत सिंह, मुकेश रंगा, राजीव जोशी, मोहन कड़ेला, भगवान देव सारस्वत, जगदीश सुथार को पत्रकार गौरव अवार्ड से नवाजा गया।

  • Related Posts

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights