Nature Nature

बींझासर की छात्रा ने दिल्ली में राष्ट्र स्तरीय प्रदर्शनी में भाग लियाविद्यालय में वापसी पर विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

Nature

समाचार गढ़ 17 अक्टूबर 2023 दिल्ली में आयोजित राष्ट्र स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी में राउमावि बींझासर की छात्रा एकता बाना पुत्री शंकरलाल बाना के तैयार किए गये “धुँआरहित बहुद्देशीय चुल्हे” के मॉडल की प्रदर्शनी हुई | विद्यालय आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया | साथ अन्य बच्चों को इस चुल्हे के बारे में जानकारी दी गयी |विदित है कि इंस्पायर अवार्ड में पहले जिला स्तर , फिर राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी होती है तथा श्रेष्ठ इनोवेटिव आईडियाज का चुनाव किया जाता है |दिल्ली में 9 से 11 अक्टूबर तक हुई इस प्रदर्शनी में देशभर से विभिन्न राज्यों से लगभग 400 से अधिक मॉडलों की प्रदर्शनी हुई जिनमें राजस्थान के कुल 37 प्रतिभागियों में बीकानेर की एकमात्र एकता का ही मॉडल था | राष्ट्रीय स्तर पर एकता का मॉडल राजस्थान के 37 मॉडलों में चौथे स्थान पर रहा | एकता से जब इस मॉडल के बारे में पूछा तो बताया कि गाँव में, परिवार में महिलाओं को जब चूल्हे पर खाना बनाते समय धुँए से जूझते हुए देखा तो विचार आया कि क्या कोई बिना धुँएं का चुल्हा नहीं हो सकता |आसपास कुछ चुल्हों और हमाम को देखा तो विचार बना कि एक ऐसा चुल्हा तैयार हो जो बहुद्देशीय हो और धुँआ रहित हो | अपना विचार जब अपने गुरुजी राजकुमार शर्मा के साथ साझा किया तो उन्होने पूरा सहयोग और मार्गदर्शन कर जैसा एकता ने बताया वैसा मॉडल तैयार करवाया | यह एक धुँआ रहित बहुद्देशीय चुल्हा है जिसमें न्यूनतम इंधन में एक साथ कई उपयोग हो सकते हैं जैसे रोटी , बाटी, तंदूर रोटी के साथ चाय पानी गर्म करने कि एसेसरी भी मोजूद है | इसके राख की भी खुलने योग्य ट्रे है जिसे आसानी से खोलकर राख को अलग किया जा सकता है | इसमें धुँआ निकासी की व्यवस्था इस तरह से की गयी है कि मोटा धुँआ अंदर ही स्टोर होता है जिससे प्रिंटर की स्याही का कार्बन या काजल आदि में उपयोग हो सकता है |स्वागत समारोह में प्रधानाचार्य हेतदास स्वामी, छैलू दान चारण, कल्पना, राजकुमार शर्मा, रामप्रताप स्वामी, अंतिम कुमार, जगनाराम, बनवारी लाल, चंद्रप्रकाश दर्जी,मांगीलाल मीणा, रमीला,प्रदीप कुमार और माला राम आदि उपस्थित रहे |

Related Posts

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

समाचार गढ़ 13 अप्रैल 2026। बीकानेर-पंजाब नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह हरियासर टोल प्लाजा अचानक रणक्षेत्र में बदल गया, जब ओवरलोड ट्रकों को लेकर पहुंचे ड्राइवरों और टोल कर्मचारियों के…

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

समाचार गढ़, बीकानेर, 13 अप्रैल 2026। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले तथा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक समरसता के प्रतीक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

ओवरलोड ट्रकों पर बढ़े टोल को लेकर बवाल: टोल प्लाजा पर ड्राइवरों का हमला, 5 गिरफ्तार

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

महात्मा ज्योतिबा फूले और बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक, दोनों महापुरूषों को एक साथ याद करना अच्छी पहलः केन्द्रीय मंत्री मेघवाल

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

बिहार में सियासी हलचल तेज: 48 घंटे में नए मुख्यमंत्री का ऐलान, 15 अप्रैल को शपथ संभव

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

इंस्टाग्राम दोस्ती के जाल में फंसी युवती से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका की नाकेबंदी आज से, तेल बाजार में उछाल; ईरान पर बढ़ा सैन्य दबाव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights