समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा बीकानेर देहात ने श्रद्धा एवं संत संपर्क अभियान के विधानसभा वार सयोजक एवं सह सयोजक नियुक्त किये।
आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर, श्रद्धा एवं संत संपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक हरिहर पारीक, बीकानेर देहात संगठन प्रभारीओम सारस्वत, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी के दिशा निर्देशानुसार श्रद्धा एवं संत संपर्क अभियान के जिला संयोजक हेमनाथ जाखड व सह संयोजक किशन सिंह राजपुरोहित ने अपनी कार्यकारणी का विस्तार करते हुए विधानसभा वार सयोजक एवं सह संयोजकों की नियुक्तियां की है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सयोंजक लक्ष्मीनारायण सेवग, सह संयोजक किशोर दास स्वामी, नोखा संयोजक मांगीलाल नायक, सह संयोजक मांगीलाल जोशी, लूँणकरणसर संयोजक रामकरण, सह संयोजक मांगीलाल सिद्ध ,खाजूवाला संयोजक शंकरलाल पारीक, सह संयोजक किशन सिंह राजपुरोहित, कोलायत संयोजक चंद खीचड़, सह सयोजक वासुदेव जाजड़ा को नियुक्त किया है।




















