Nature Nature

रक्तदान शिविर का हुआ समापन, 800 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन होता रहता है ओर इस महादान में क्षेत्र के नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है। आज भी कस्बे में हुए रक्तदान शिविर में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिकों ने शादी-विवाह ओर रमजान का महीना होने के बावजूद अब तक हुए रक्तदान शिविरों में सबसे अधिक रक्तदान कर ये साबित कर दिया कि यहां के नागरिक सेवा के मामले में कहीं पीछे नहीं है। कस्बे के नेशनल हाइवे 11 पर स्थित सिद्ध धर्मशाला में सुबह 9 बजे शिविर का आयोजन शुरू हुआ। यहां बीकानेर पीबीएम ब्लड बैंक व बीकानेर की जीवन ज्योति ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहण किया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन ने बताया कि रमजान के महीने के बावजूद मुस्लिम समुदाय ने शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सामाजिक संगठनों के गणमान्य नागरिक शिविर स्थल पर पहुंचे और शिविर को सफल बनाने के लिए अपनी सेवाओं में जुट गए। विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन उपलक्ष पर जन्मदिन के एक दिन पहले आयोजित हुए विशाल रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड तोड़ रक्तदान हुआ। शिविर में दोनों ब्लड बैंकों द्वारा 807 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। बीकानेर पीबीएम ब्लड बैंक ने 500 यूनिट रक्त संग्रहित संग्रहण किया तो वही बीकानेर की जीवन ज्योति ब्लड बैंक ने 307 यूनिट रक्त संग्रहण कर इतिहास रच दिया। शिविर में एनसीसी के कैडेट्स ने अपनी सेवाएं थी। शिविर उद्घाटन में बीकानेर से गुमानसिंह राजपुरोहित, सुरेंद्र सिंह शेखावत भी पहुँचे। शिविर आयोजक पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत ने सभी आगंतुकों का आभार जताया।

ये रहे मौजूद – शिविर में विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ की धर्मपत्नी चाँद कंवर, जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा मौजूद रहे। श्रीडूंगरगढ़ पूर्व पालिका अध्यक्ष शिवकुमार स्वामी, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़, भाजपा नेता रामगोपाल सुथार, तोलाराम जाखड़, किशनाराम गोदारा, रामेश्वर लाल पारीक, कुम्भाराम सिद्ध, विनोदगिरी गुसाँई, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान राईन, पार्षद अरुण पारीक, विक्रमसिंह शेखावत, जगदीश गुर्जर, गोपाल प्रजापत, रजत आसोपा, श्याम सुंदर पुरोहित, सत्यनारायण नाई, चाँदरतन सेठिया, मघराज तेजी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष महेंद्र राजपूत, सामाजिक कार्यकर्ता एसकुमार सिंधी, जगदीश स्वामी, गजानंद बोहरा, रोहित बोहरा, राजेश शर्मा, भवानी उपाध्याय, महेश राजोतिया, भंवरलाल दुगड़, बाबूलाल सोनी, एडवोकेट रणवीर सिंह खीची, महावीर सारस्वत, एडवोकेट पूनमचंद नाई, महावीर माली, महेंद्र नाथ सिद्ध, रमेश प्रजापत, महावीर अड़ावलिया, जय सिंह उर्फ छैलू सिंह, विनोद तोलम्बिया, लॉयन ज़ोन चेयर पर्सन सत्यनारायण स्वामी रामवतार सुथार, लालचंद नाई रमाकांत झंवर, कालूराम सोनी ने शिविर में उपस्थित रहकर सेवाएं दी। गांवो से गिरधारी सिंह गोलियासर, ओमनाथ ठुकरियासर, सुनील तावनिया, सहित बड़ी संख्या पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सामाजिक संगठन के व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights