Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ब्रांच मैनेजर राजपुरोहित व गुड़िया नैण का सम्मान

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में ब्रांच मैनेजर राजपुरोहित व गुड़िया नैण का सम्मान

समाचार-गढ़, 24 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षा ध्यान सभागार में नियमित योग कक्षाएं लग रही है। संस्थान के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि बुधवार को सुबह योग शिविर के दौरान इंडसइंड बैंक के ब्रांच मैनेजर नरेंद्र सिंह राजपुरोहित व भारती निकेतन कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा गुड़िया नैण को राजस्थान योग शिक्षक संघर्ष समिति के प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा की तरफ से योग के क्षेत्र में सम्मानित किया गया। प्रदेश संरक्षक योगाचार्य कालवा ने बताया कि राजपुरोहित पीछले तीन सालों से कस्बे में ब्रांच मैनेजर के रूप मे सेवा दे रहे हैं। कालवा ने योग विषय में अध्ययन के लिए प्रेरित किया और राजपुरोहित ने जगतगुरू रामानंदाचार्य संस्कृत विश्व विद्यालय जयपुर से योग विषय में प्रथम श्रेणी से डिग्री प्राप्त की। भारती निकेतन कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा गुड़िया नैण जो लम्बे समय से स्कोलियोसिस रोग से पीड़ित थी उठने, बैठने, चलने ओर काम करने में असुविधा हो रही थी तब ओम कालवा ने अश्वासन देते हुए योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जो आज अपने स्वास्थ्य को पूर्ण रूप से स्वस्थ करते हुए योगमय जीवन जीने का प्रेरणा स्रोत अंदाज प्रस्तुत किया। समाज के उन तमाम असाध्य रोगों से पीड़ित रोगियों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित होगी। शिविर में हरि भादू, हरिकिशन राठी, विनीता मारू, मंजू चौधरी, ओम कालवा ने इन दोनों को माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान पशु चिकित्सक धर्माराम जाखड़, नारायण डागा, प्यारेलाल सोनी, खीयाराम सोनी, किरण डागा, आदिल चोपदार, चेनाराम गिरदावर, श्याम सुंदर मूंधड़ा, राकेश कुमार पडिहार, योगिता कालवा, ममता रॉयल, योगानन्द कालवा, महादेव सोनी, किरण पड़िहार इत्यादि कस्बे के गणमान्य लोगों ने ओम कालवा के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। संस्था के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने सभी कस्बे के गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights