Nature Nature

बड़ी खबर। लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, इधर बूँद-बूँद को तरस रहे ग्रामीण, विधायक से समाधान की मांग

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव उदासर चारणानां में गंभीर जल समस्या सामने आई है। गांव के ताल में बना सरकारी ट्यूबवेल, जिससे लाखनसर की ओर पानी सप्लाई होता है, उसकी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस टूटी हुई लाइन से रोजाना लाखों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है, जबकि गांव के लोगों को पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन राजमार्ग के पास से गुजरती है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहनों को भी भारी परेशानी हो रही है। पानी सड़क पर फैलने से फिसलन बनी रहती है और दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
इस गंभीर समस्या को लेकर गांव उदासर चारणानां के ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ विधायक को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की है। ग्रामीणों ने आग्रह किया है कि पाइपलाइन की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और गांव तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस दौरान सुनील पेड़ीवाल, मुनिदास, राजुदान, गिरजदास, सोहनदास, सांवलदास, रीछपाल, महेश, रणजीत और नवरत्न सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि विधायक इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेंगे।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights