Nature Nature

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

Nature

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026।

नई दिल्ली: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने BRICS Business Forum को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने BRICS के विस्तार, उसकी बढ़ती ताकत और भारत की भूमिका पर कई अहम बातें कहीं।

पीएम मोदी ने कहा कि BRICS की शुरुआत 2006 में 4 देशों के समूह के तौर पर हुई थी और आज यह 21 देशों का परिवार बन चुका है। उन्होंने कहा कि BRICS देशों में दुनिया की करीब आधी आबादी रहती है और समूह का वैश्विक प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

10 प्वाइंट्स में समझिए क्या बोले पीएम मोदी

  1. BRICS के 20 साल: पीएम मोदी ने कहा कि इस साल BRICS के 20 साल पूरे हो रहे हैं। इसकी शुरुआत 2006 में हुई थी।
  2. 4 से 21 देशों का परिवार: उन्होंने कहा कि BRICS आज चार देशों के समूह से बढ़कर 21 देशों का परिवार बन चुका है।
  3. दुनिया की आधी आबादी: BRICS देशों में दुनिया की करीब आधी आबादी रहती है।
  4. GDP में बड़ी बढ़ोतरी: पीएम मोदी के मुताबिक, इन वर्षों में जहां ग्लोबल GDP करीब ढाई गुना बढ़ी, वहीं BRICS देशों की संयुक्त GDP करीब साढ़े चार गुना बढ़ी है।
  5. इनोवेशन का केंद्र: BRICS देश ग्लोबल इनोवेशन और नए समाधान के अहम केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।
  6. नई तकनीकों की संभावनाएं: सदस्य देशों में जमीनी स्तर की पहलों से लेकर अत्याधुनिक तकनीकों तक इनोवेशन की नई संभावनाएं बन रही हैं।
  7. बढ़ता दायरा: पीएम मोदी ने कहा कि BRICS का बढ़ता दायरा, उसकी रफ्तार और उससे जुड़ी उम्मीदें साफ तौर पर दिखाई दे रही हैं।
  8. सबसे बड़ा बिजनेस फोरम: भारत में आयोजित मौजूदा BRICS Business Forum को अब तक का सबसे बड़ा BRICS बिजनेस फोरम बताया गया।
  9. ग्लोबल सॉल्यूशन का हब: पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज ग्लोबल सॉल्यूशन का हब बन रहा है।
  10. ऊर्जा और तकनीक में तेजी: उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

45 मिनट चली मोदी-पुतिन की बैठक

BRICS कार्यक्रम से पहले पीएम मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच भारत मंडपम में करीब 45 मिनट तक द्विपक्षीय बातचीत हुई। बैठक के बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठकर औद्योगिक प्रदर्शनी स्थल तक भी गए।

बैठक में भारत-रूस संबंधों के अलावा मध्य पूर्व और काला सागर की स्थिति पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच रणनीतिक रिश्तों को आगे बढ़ाने से जुड़े कई मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

पुतिन ने मोदी को रूस आने का दिया न्योता

बैठक के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का निमंत्रण दिया। पीएम मोदी ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

BRICS सम्मेलन के दौरान भारत और रूस के बीच यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।

  • Related Posts

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक अनोखी मन्नत और आस्था की कहानी सामने आई है। चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच…

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान की राजनीति में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights