Nature Nature

टूटी सड़क बनी टैक्सी चालकों के लिए मुसीबत, घुमचक्कर–बस स्टैंड का मार्ग, पालिका पहुंचे टैक्सी चालक, जताया आक्रोश, होगा समाधान

Nature

टूटी सड़क बनी टैक्सी चालकों के लिए मुसीबत, घुमचक्कर–बस स्टैंड का मार्ग, पालिका पहुंचे टैक्सी चालक, जताया आक्रोश, होगा समाधान

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। घुमचक्कर से बाजार बस स्टैंड तक जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क टैक्सी चालकों और आमजन के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है। गहरे गड्ढों, उखड़ी आरसीसी और टूटी सड़क के कारण रोजाना हादसों का खतरा बना हुआ है। इसी समस्या को लेकर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और चालक अपनी टैक्सियां लेकर नगर पालिका पहुंचे और जोरदार आक्रोश जताया।
टैक्सी चालकों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वाहनों के सस्पेंशन, टायर और अन्य पार्ट्स बार-बार खराब हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। यात्रियों को झटके लगने से नाराजगी बढ़ रही है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को ले जाना भी जोखिम भरा हो गया है। टैक्सी यूनियन ने नगर पालिका ईओ श्रीवर्धन शर्मा और पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा से तुरंत सड़क मरम्मत की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। पालिका ईओ और पालिकाध्यक्ष ने चालकों को समझाइश देते हुए रविवार को सड़क मरम्मत का काम शुरू कर समाधान करने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान यूनियन अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी, गौसेवक आनंद जोशी, श्याम गिरी, कैलाश स्वामी, शौकीन काजी, सुभाष जावा, अशोक नाई, अनिल सिकलीगर, आशिफ खान सहित बड़ी संख्या में टैक्सी चालक मौजूद रहे।

टूटी सड़क न केवल टैक्सी चालकों की रोजी-रोटी पर असर डाल रही है, बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन चुकी है। अब निगाहें पालिका के आश्वासन पर टिकी हैं कि रविवार को वास्तव में मरम्मत शुरू होती है या नहीं।

  • Related Posts

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। अजमेर में साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक परिवार और उनके रिश्तेदारों से 50.70 लाख रुपये ठग लिए। वहीं, दूसरे…

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    समाचार-गढ़ 18 अगस्त, 2026। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को पूरे दिन कमजोरी रही, लेकिन आखिरी 30 मिनट में बिकवाली और तेज हो गई। निफ्टी 24,200 के अहम स्तर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    अजमेर में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 50.70 लाख की साइबर ठगी, फर्जी ऐप में दिखाते रहे करोड़ों का मुनाफा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आखिरी 30 मिनट में बाजार में बढ़ी बिकवाली, Nifty 24,200 के नीचे; Sensex 493 अंक टूटा

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट, चांदी ₹1,920 सस्ती; सोना ₹1.54 लाख पर

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में दावा: CJP का संसद मार्च गैरकानूनी, 30 हजार से ज्यादा लोग थे मौजूद

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    🏸 बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप: उन्नति हुड्डा की जीत, अब लक्ष्य सेन पर नजर

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’

    ऑपरेशन सिंदूर की डॉक्यूमेंट्री पर पाकिस्तान की सेना भड़की, भारत के दावों को बताया ‘काल्पनिक’
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights