Nature Nature

रास्ता आम की भूमि पर अतिक्रमण का मामला, निवासियों ने की कार्रवाई की मांग

Nature

समाचार गढ़, 20 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के बिग्गा बास स्थित वार्ड नंबर 21 में रास्ता आम की भूमि पर अतिक्रमण का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी व उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवैध निर्माण को तुरंत रोकने और हटाने की मांग की है।

निवासियों का आरोप है कि वार्ड 21 के निवासी चान्दरतन मेघवाल पुत्र केशराराम ने सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है। यह निर्माण न केवल गैरकानूनी है, बल्कि सार्वजनिक सुविधा में बाधा उत्पन्न कर रहा है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि जब उन्होंने इस निर्माण को रोकने का प्रयास किया, तो चान्दरतन ने लाठी के बल पर उन्हें धमकाया और निर्माण कार्य जारी रखा।

प्रार्थना पत्र में निवासियों ने कहा है कि यह निर्माण सार्वजनिक स्थल को सकड़ा कर रहा है और पब्लिक न्यूसेन्स की श्रेणी में आता है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि तुरंत मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को रोका जाए और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह मामला केवल कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधा का भी सवाल है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Posts

दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर एक समूह ने कथित तौर पर अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले पुलिसकर्मियों की…

टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

समाचार-गढ़ 23 अगस्त, 2026। राजस्थान में अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी, मोबाइल टावर या बिजली के पोल पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ अब पुलिस सख्त कार्रवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

दिल्ली में 3 पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डाला; ईंट-डंडों से पीटा, नाबालिग हिरासत में

टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

टंकी-टावर पर चढ़कर प्रदर्शन किया तो देना होगा सरकारी खर्च! पुलिस, दमकल और एंबुलेंस का बिल भी वसूलेगी सरकार

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

स्वेज नहर का विकल्प तैयार कर रहा भारत! आर्कटिक के रास्ते यूरोप पहुंचेंगे जहाज, चीन-रूस भी दौड़ में

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

साइबर ठगी की रकम के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 6 खातों से जुड़े 17 केस

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

वंदे मातरम् पर BJP का कांग्रेस को जवाब, बोली- ‘सम्मान और विरासत से कोई समझौता नहीं’

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

यमन-सोमालिया के पास दो जहाज हाईजैक, 22 भारतीय नाविक फंसे; समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights