Nature Nature

कंटेनर ट्रक में व्यक्ति के जिंदा जलने का मामला, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी को दबोचा

Nature

समाचार-गढ़, 26 अगस्त 2023। 25 अगस्त शुक्रवार सुबह कंटेनर ट्रक के केबिन में आग लगने ओर उसमें एक व्यक्ति के जिंदा जलने की ख़बर सामने आई थी। अब मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने जाँच की तो सामने आया कि कंटेनर में जली हुई लाश हरियाणा निवासी सुशील पुत्र चेतन की है और उनकी मौत हत्या करने से हुई है। हत्यारे ने सबूत को मिटाने के लिए सुशील को मारकर कंटेनर ट्रक के केबिन में आग लगा दी थी। पुलिस ने अपनी समझदारी और सूझबूझ से इस मामले को 24 घंटे में ही सुलझा दिया। पुलिस ने मृतक सुशील के साथी पवन को हिसार से दबोच लिया है। घटना के वक्त जब पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच में सामने आया कि ट्रक साइड में खड़ा है और सिर्फ आग केबिन में ही लगी है ऐसे में पुलिस को हत्या का अंदेशा हुआ और पुलिस ने बारीकी से जांच करना शुरू कर दिया। यह कंटेनर ट्रक बीकाजी प्लांट से लखीमपुर के लिए रवाना हुआ था। इनमें सुशील व आरोपी पवन निवासी हिसार सवार थे। शेरुणा के पास दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और फिर पवन ने वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ स्थित एक होटल में सुशील का मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुआ है। पुलिस अब इस पूरे मामले का खुलासा करेगी कि आरोपी पवन ने इस घटना को किस बात को लेकर और कैसे अंजाम दिया।

  • Related Posts

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं,…

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 5-6 लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    तारापीठ में होटल में भीषण आग, 7 तीर्थयात्रियों की मौत: सावन सोमवार पर श्रद्धालुओं से भरा था होटल, कई घायल

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत: दो ट्रेनों के रुकने से बढ़ी भीड़, बिजली के खंभे को लेकर फैली अफवाह

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    आजादी की मांग से घबराया पाकिस्तान? बलूचिस्तान के खुजदार में लगा लॉकडाउन

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    भारत-श्रीलंका टेस्ट पर बारिश का साया: गॉल में दूसरे दिन का पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ा, ड्रॉ हुआ तो WTC फाइनल की राह होगी मुश्किल

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    ‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ’, अमित शाह का हमला: वंदे मातरम अधूरा छोड़ने पर सोनिया-राहुल से माफी की मांग

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर

    वाराणसी एयरपोर्ट पर पिस्टल से अचानक चली गोली, 2 AAICLAS स्टाफ घायल: मुंबई जा रहा था यात्री; हथियार जांच के दौरान हुआ फायर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights