Nature Nature

ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में श्रावणी उपाकर्म मनाया, मिट्टी, गोमय, गोमूत्र, दुग्ध, दही, धृत, भस्म से किया स्नान

Nature

समाचार-गढ़, 30 अगस्त 2023। मां सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा बुधवार को श्रावणी उपाकर्म मनाया गया। प्रात:काल पाठशाला स्थित कैलाश मानसोवर में गण स्नान संपन्न हुआ।

ऋषकुल संस्कृत विद्यालय के व्यवस्थापक सत्यनारायण पारीक ने बताया कि प्राचार्य गोविन्द प्रसाद बोहरा, आचार्य रविशंकर दाधीच, समेत छात्रों व पूर्व छात्रों ने मिट्टी, गोमय, गोमूत्र, दुग्ध, दही, धृत, भस्म आदि से विधिपूर्वक स्नान किया। इसके बाद विद्यालय परिसर में तर्पण, ऋषि पूजन, किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि उपाकर्म मानसिक शुद्धि और ऊर्जा प्राप्त करने का प्रमुख साधन है। उपाकर्म की विशेषताओं को विस्तार से बताते हुए कहा कि यह क्रिया वैज्ञानिक आधार प्रदान करती है। संस्कृत भाषा को पारंपरिक भारतीय संस्कृति का दर्पण बताते हुए संस्कृत को देवत्व प्रदान करने वाली भाषा बताया। इस अवसर पर व्यवस्थापक श्री सत्यनारायण पारीक, भंवरलाल राजपुरोहित, कथा वाचक पंडित संतोष सागर, पंडित गोपाल व्यास, पंडित देवकिशन छंगाणी, पंडित भास्कर सारस्वत, पंडित महेश बोहरा, सालासर पुजारी शंकरलाल पुजारी एवम् शहर के अन्य विद्वत जन उपस्थित थे।

Related Posts

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती जैविक व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश समाचार गढ़, बीकानेर, 11 अप्रैल। जिले में उर्वरकों की उपलब्धता…

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

कृषि विभाग एक्शन मोड में: यूरिया डायवर्जन व जमाखोरी पर सख्ती

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

लिखमादेसर में श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights