Nature Nature

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बोले राजस्थान में जल संकट कांग्रेस सरकार की देन

Nature

समाचार गढ़, 31 मई, राजस्थान। दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान में भी जल और ऊर्जा संकट से लोग बेहाल हैं। आलम यह है कि लोगों को दो बूंद पानी मिलना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों की उम्मीद भरी निगाहें अब सरकार पर टिकी हैं। इस बीच, प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक इंटरव्यू में सभी मसलों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराने का प्रयास किया. वहीं दूसरी तरफ पहले की कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए।

गहलोत सरकार के कारण जल संकट
जल संकट पर सवाल पूछने पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पूर्व की कांग्रेस सरकार को सवालों के कटघरे में खड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने दो टूक कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन की वजह से आज प्रदेश में लोग जल संकट से जूझ रहे हैं. स्थिति ऐसी बन चुकी है कि कई लोगों को दो बूंद पानी तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है. हालांकि, हमारी सरकार इस संकट से निपटने के लिए कमर कस चुकी है, लेकिन गर्मी का सितम भी हमारी तैयारियों पर पानी फेरने से बाज नहीं आ रहा है. इन सबके बावजूद भी मुझे यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अगर पूर्व की कांग्रेस सरकार ने थोड़ी-सी भी संजीदगी दिखाई होती, तो आज सूबे के लोगों को ऐसे दौर का सामना न करना पड़ता।

हमें राज्यों को लौटाना पड़ा रहा ईंधन’
मुख्यमंत्री ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार को चारदीवारी के होटलों में काम करने की तलब लग गई थी. उसने कभी भी जमीन पर उतरकर लोगों की संवेदना और पीड़ा समझने की जहमत नहीं उठाई. अगर उठाई होती तो आज लोगों को इस स्थिति से न गुजरना पड़ता. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान कई राज्यों से वित्त वर्ष 2022-23 में ईंधन उधार लिए थे. इसके लिए तत्कालीन सरकार ने समझौता ज्ञापन किया था. अब हमें सत्ता में आने के बाद इन राज्यों को यह ईंधन लौटाना पड़ रहा है. इससे राज्य में ईंधन असंतुलित हो गया है, जिससे लोगों को ऊर्जा संकट से जूझना पड़ रहा है. वहीं सभी को जल उपलब्ध कराने के मकसद से ‘जल जीवन मिशन’ शुरू किया गया था, लेकिन अफसोस तत्कालीन सरकार इस स्कीम को लेकर भी संजीदा नहीं रही।

दो साल में मिलेगी सुचारू बिजली
इस दौरान सीएम ने कहा कि हम लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने, राज्य में ऊर्जा पारेषण प्रणाली को मजबूत करने और थर्मल और नवीकरणीय ऊर्जा के उत्पादन के लिए नई परियोजनाएं स्थापित करने के लिए 1.60 लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में किसानों सहित राजस्थान के प्रत्येक नागरिक को सुचारू बिजली आपूर्ति मिलेगी और राजस्थान बिजली सरप्लस राज्य बन जाएगा।

  • Related Posts

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    समाचार गढ़ 2 अप्रैल 2026। बीकानेर के गोगागेट के पास स्थित माली समाज भवन में 25 अप्रैल को बीकानेर जिला विद्युत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर आज विद्युत विभाग…

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    समाचार गढ़ बीकानेर, 2 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचकर मां करणी के दर्शन किए। मंदिर प्रन्यास अध्यक्ष बादल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    शैलजा पाण्डे ने संभाला जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    SI भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर

    पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, पढ़े पूरी खबर
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights