Nature Nature

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों का होगा मनोनयन

Nature

समाचार गढ़, 19 जून। नागरिक सुरक्षा निदेशालय के निर्देशों की अनुपालना में वित्तीय वर्ष 2024-25 में आवंटित नवीनीकृत बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण के लिए जिले से नए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों (जो अवैतनिक होंगे) का मनोनयन कर जिला स्तर पर बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
नागरिक सुरक्षा नियंत्रक एवं जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि इसमें नागरिक सुरक्षा का दस दिवसीय बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में किसी प्रकार का भत्ता अथवा मानदेय नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान तैराक, गोताखोर, वाहन चालक, कम्प्यूटर ऑपरेटर मय टाइपिस्ट, सामान्य-एनसीसी-स्काउट, आईटीआई प्रशिक्षित, राज्य कर्मचारियों और भूतपूर्व सैनिकों को प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में विशेष योग्यता प्राप्त नागरिकों को वरियता दी जाएगी। आवेदक को आवेदन के साथ आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण-पत्र, चरित्र प्रमाण-पत्र एवं पुलिस सत्यापन, स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, मूल निवास, दक्षता एवं अनुभव प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित प्रति संलग्न करनी होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन 20 से 26 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे।
आवेदक को आवेदन dmrelief.rajasthan.gov.in
से डाउनलोड कर भरकर सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में जमा करवाना है। मनोनयन के लिए अंतिम निर्णय/क्षेत्राधिकार नागरिक सुरक्षा नियंत्रक एवं जिला कलक्टर का होगा।

Related Posts

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। छापोली गांव में काम कर रहे मजदूर अचानक हाईटेंशन बिजली लाइन…

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

समाचार गढ़ 2 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। रक्षा मंत्रालय ने 8 नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) युद्धपोतों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

पानी के लिए खूनी संघर्ष! पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के विवाद में 25 लोगों की मौत, 22 घायल

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

हवा में ही दुश्मन को मिलेगी चुनौती! भारत को मिलेंगे 6 नए रिफ्यूलिंग विमान, इजरायल से बड़ी डील करीब

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश

पाकिस्तान की चेतावनी के बीच अफगान तालिबान का पलटवार, TTP को लेकर फिर आमने-सामने आए दोनों देश
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights