Nature Nature

सीएम ओएसडी को करवाया क्षेत्र की जरूरतों से अवगत, यूथ ने किया अभिनंदन

Nature

सीएम ओएसडी को करवाया क्षेत्र की जरूरतों से अवगत, यूथ ने किया अभिनंदन।
समाचार-गढ़ , श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की जनता बिदासर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के अभाव में बेहद परेशानियां झेल रही है और क्षेत्र के किसान बिजली कटौती, वोल्टेज की कमी, यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के युवा सैन्य सेवाओं के प्रति समर्पित है और उन्हें तैयारी के लिए खेल मैदान उपलब्ध करवाया जाए तो हर साल सैंकड़ों युवा देशसेवा में चयनित हो सकेंगे। क्षेत्र की इन प्रमुख आवश्यकताओं और मांगो को राज्य के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई। मौका था राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के बीकानेर से जयपुर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में किए गए अभिनंदन का। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में किए गए इस अभिनंदन में शर्मा ने क्षेत्र की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर शर्मा में युवाओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा को देहात जिलाध्यक्ष हरीराम बाना ने साफा पहनाया और यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, महेंद्र मोटसरा, शुभम शर्मा, श्रवण सिद्ध, विवेक प्रजापति, मोहसीन खान, गोल्डन तंवर, अमरचंद प्रजापति, मुकेश पारीक, राजू जाखड़, रवि कायल, राकेश मीणा, गोविंद गुरावा आदि युवा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

Related Posts

गुना में युवती से कथित गैंगरेप और बर्बरता, विरोध पर अमानवीय हिंसा का आरोप; आरोपियों की तलाश में SIT गठित

समाचार-गढ़ 2 अगस्त, 2026। गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और बर्बरता का मामला सामने आया…

पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स दिखाने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 लोगों की मौत

समाचार-गढ़ 2 अगस्त, 2026। लीमा: पेरू के नाज्का शहर के पास शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध नाज्का लाइन्स दिखाने जा रहा एक टूरिस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुना में युवती से कथित गैंगरेप और बर्बरता, विरोध पर अमानवीय हिंसा का आरोप; आरोपियों की तलाश में SIT गठित

गुना में युवती से कथित गैंगरेप और बर्बरता, विरोध पर अमानवीय हिंसा का आरोप; आरोपियों की तलाश में SIT गठित

पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स दिखाने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 लोगों की मौत

पेरू में बड़ा विमान हादसा: नाज्का लाइन्स दिखाने जा रहा टूरिस्ट प्लेन क्रैश, 13 लोगों की मौत

कॉमनवेल्थ गेम्स: 10वें दिन भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 15 पदक जीते; बॉक्सिंग में रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स: 10वें दिन भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, 8 गोल्ड समेत 15 पदक जीते; बॉक्सिंग में रचा इतिहास

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

शहर हुआ गर्वित, सामूहिक रूप से करेगें पारख का भव्य अभिनंदन

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

जुलाई में शेयर बाजार की शानदार बढ़त, IT सेक्टर बना स्टार परफॉर्मर; FPI की वापसी से मिला बाजार को सहारा

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू

नेपाल के मधेश में कांवड़ यात्रा के दौरान सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत; कई जिलों में कर्फ्यू
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights