Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ के इस गांव के ग्रामीणों का सराहनीय कदम, शुक्रवार को महाशिव रात्रि के दिन होगा भूमि पूजन, लगेगी गौशाला की नींव

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के इस गांव के ग्रामीणों का सराहनीय कदम, शुक्रवार को महाशिव रात्रि के दिन होगा भूमि पूजन, लगेगी गौशाला की नींव

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़ 7 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सातलेरा में ग्रामीणों द्वारा लाखो रूपए की लागत से गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज एवं सर्पों के देवता ब्राह्मण कुल अवतारी बाबा श्री हरिराम जी महाराज के मंदिर निर्माण के साथ ही एक और सराहनीय कदम रखते हुए पुण्यार्थ का काम होने जा रहा है।कल शुक्रवार को महाशिव रात्रि के दिन इस गांव में गौ हितार्थ एक बड़े ही पुण्य कर्म की नींव लगने जा रही है जो ग्रामीणों का बड़ा ही सराहनीय कदम है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में गौ माता के लिए गौ शाला की बड़ी कमी थी गौ शाला के अभाव में गौ माता सहित आवारा पशु धन भूखे प्यासे दर दर की ठोकरें खाने पर मजबूर था गौ शाला की कमी के चलते आवारा पशुधन चारे पानी की तलाश में भटकते रहते थे हाईवे के पास आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता था जिसके चलते कई बार आवारा पशु वाहनों की चपेट में आकर अकाल मौत के मुंह में भी समा गए हैं। आवारा पशुधन की हालत देखकर गांव के गौ भक्त ग्रामीणों ने गौ शाला बनाने का विचार विमर्श किया।ग्रामीणों द्वारा विचार विमर्श के बाद शुक्रवार को महाशिव रात्रि के पावन पर्व के दिन 8 मार्च को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार के साथ 10.15 बजे भूमि पूजन के साथ ही गौ शाला की नींव रखी जाएगी ।गौ शाला के लिए ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गौ शाला की बड़ी कमी थी जो भगवान श्री राम व गौ रक्षक श्री वीर बिग्गाजी महाराज की असीम कृपा से अब जल्द ही दूर होने जा रही है। गौ शाला बनने के बाद गौ माता सहित आवारा पशुधन को भी स्थाई आसरा मिल सकेगा ।गौ शाला निर्माण को लेकर ग्रामीण तैयारियो में लग गए हैं।

  • Related Posts

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    समाचार-गढ़ 7 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: लगातार दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद शुक्रवार, 7 अगस्त को शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 455.59 अंक गिरकर 78,499.17…

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत और नगर निकाय चुनावों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    Stock Market Fall: सेंसेक्स 455 अंक टूटा, निफ्टी 24,570 पर बंद; निवेशकों के ₹1.60 लाख करोड़ डूबे

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पंचायत-निकाय चुनावों के लिए भाजपा का ‘बूथ मिशन’ शुरू, टिकट से पहले हर वार्ड-बूथ से लिया जाएगा फीडबैक

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    पटना में सड़क हादसे के बाद हिंसा, 10 गाड़ियां फूंकीं; ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, हाईवे जाम

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    झारखंड में JPSC परीक्षा रद्द कराने की मांग पर छात्र आंदोलन तेज, अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    श्रीलंका के खिलाफ वार्म-अप मैच से गिल बाहर: उंगली में लगी चोट, राहुल संभाल रहे कप्तानी; भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल

    हूतियों का यमन और सऊदी अरब पर बड़ा हमला: यमन में 58 सैनिकों की मौत, सऊदी में 11 नागरिक घायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights