Nature Nature

कांग्रेस की टिकटों पर सहमति नहीं, बढ़ा इंतजार, BJP आज फिर करेगी मंथन

Nature

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार अब लंबा होता दिख रहा है। दोनों दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर अंदरखाने में सहमति नहीं बनती देख अभी बैठकों का दौर और चलेगा। हालांकि यह बात तय मानी जा रही है कि कांग्रेस की पहली और भाजपा की दूसरी सूची जम्बो होगी।

इसके बाद वही सीटें बाकी रह जाएंगी, जिनको लेकर नेताओं के बीच सहमति नहीं बन रही है। भाजपा ने आज फिर से दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। सूत्रों की मानें तो जयपुर सहित कई सीटों लेकर नीचे के स्तर से मिले पैनल में कमी दिखाई दे रही है। इसलिए पार्टी ने प्रदेश के नेताओं को फिर से होमवर्क करके पैनल देने को कहा है।

कांग्रेस में 100 नामों को मंजूरी

कांग्रेस में बुधवार देर शाम टिकटों की पहली सूची के ऐलान की पूरी संभावना थी, लेकिन अंतिम समय में सूची को रोक दिया गया। हालांकि दिनभर जानकारी मिलती रही कि कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में घंटों तक चले मंथन के बाद 100 से अधिक नामों की सूची पर फाइनल मुहर लगा दी है। बताया गया कि इन सभी सीटों में ऐसे प्रत्याशियों के नाम थे, मंत्री या वर्तमान विधायक हैं और कोई विरोध नहीं था। इस बीच कांग्रेस ने बुधवार देर शाम छत्तीसगढ़ की दूसरी 53 उम्मीदवारों की सूची है।

सीईसी में चला 3 घंटे मंथन

कांग्रेस की ओर से सीईसी की बैठक बुधवार सुबह 9 बजे शुरू हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल समेत सीईसी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं, राजस्थान की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह सभी मौजूद रहे।

इस बैठक में सचिन पायलट को नहीं बुलाया गया था। बैठक में टिकटों को लेकर करीब 3 घंटे से ज्यादा देर तक मंथन चला जहां बताया गया कि सुरक्षित सीटों के अलावा सी और डी कै टेगरी की टिकटों पर भी चर्चा हुई। वहीं, बैठक में राहुल गांधी सभी दावेदारों की सर्वे रिपोर्ट लेकर बैठे दिखाई दिए, जिसके बाद बताया गया कि इस बार सर्वे के आधार पर ही मौका दिया जाएगा।

कल सूचियों के आने की संभावना

सीईसी की बैठक के बाद सामने आया कि कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट अब 20 अक्टूबर या उसके बाद जारी हो सकती है। 20 को प्रियंका गांधी का सिकराय दौरा है जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी के दौरे के बाद ही अब पहली लिस्ट जारी हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा की सूची 20 को सीईसी की बैठक के बाद जारी हो सकती है।

राहुल की आपत्ति पर फिर मंथन शुरू

कांग्रेस की सीईसी की बैठक में 106 सीटों के सिंगल नाम के पैनल रखे गए, जिनमें अधिकतर नामों पर आलाकमान की सहमति बन गई। हालांकि कुछ नामों पर राहुल गांधी ने ऑब्जेक्शन भी किया, जिसको लेकर सवाल-जवाब किए गए। अब बताया जा रहा है कि AICC के सर्वे रिपोर्टमें जिन सीटों की अलग रिपोर्ट थी उन सीटों पर नामों की घोषणा रुक सकती है।

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights