Nature Nature

कांग्रेस ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन,परिसीमन प्रक्रिया रोकने व संविधान सम्मत समयबद्ध चुनाव करवाने की मांग की

Nature

समाचार गढ़ 17 अप्रैल 2025। राजस्थान सरकार द्वारा करवाया जा रहा परिसीमन विधि विरूद्ध है और इस प्रक्रिया को रोककर संविधान सम्मत समयबद्ध चुनाव करवाए जाने चाहिए। ये बात पीसीसी सदस्य हरिराम बाना सहित कांग्रेसी नेताओं ने बीकानेर में जिला मुख्यालय पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन देते हुए कही। बाना ने कहा कि 2011 की जनसंख्या को आधार बनाकर परिसीमन 2019-20 में किया जा चुका है, 2021 में भारत सरकार ने जनगणना नहीं करवाई और ऐसी स्थिति में परिसीमन नई जनगणना के आधार पर ही करवाया जाना चाहिए। बाना ने कहा कि सरकार ने बिना तार्किक आधार के 15 प्रतिशत जनसंख्या बढ़ाने या घटाने की तानाशाही शक्ति प्रशासन को दी जिसमें प्रकाशित परिसीमन सूची के अवलोकन पर सामने आया है की इस शक्ति का सत्ताधारी दल ने पूरी तरह से राजनीतिक दुरूपयोग किया है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश महासचिव विमल भाटी ने विरोध जताते हुए बताया कि निर्वाचन वार्डों की सीमांकन के लिए यथासंभव एक ही जिला, तहसील, पुलिस थाना क्षेत्र, स्थानीय निकाय परिक्षेत्र, विधानसभा अथवा लोकसभा क्षेत्र की शर्त लगाई गई है जिसमें यथासंभव शब्द का भरपूर राजनीतिक दुरूपयोग किया गया है। ऐसे में सभी निकायों के परिसीमन की कार्रवाई लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों के परिसमीन के पश्चात किया जाना उचित होगा। भाटी ने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 243 (e) व 243(u) के तहत किसी भी परिस्थिति में स्थानीय सरकारों के पांच वर्ष के कार्यकाल समाप्ति के उपरांत कार्यकाल बढ़ाने अथवा चुनाव स्थगित करने का कोई भी प्रावधान नहीं है। कांग्रेसी नेताओं ने राज्यपाल से संविधान एंव विधि विरूद्ध परिसीमन प्रक्रिया पर रोक लगाने व समयबद्ध चुनाव करवाने के निर्देश देने की मांग की है। इस दौरान देहात कांग्रेस के सचिव सोहन महिया, ब्लॉक कांग्रेस प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, देहात कांग्रेस सचिव पन्नालाल नायक, प्रदीप शर्मा, मांगीलाल नायक, शुभम शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी शामिल रहें।

Related Posts

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau Rajasthan) ने बड़ी…

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा समाचार गढ़ 22 मार्च 2026। ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

ईरान-इजराइल तनाव बढ़ा: मिसाइल हमलों में 300 से ज्यादा घायल, मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: हर मतदान केंद्र पर अब न्यूनतम सुविधाएं अनिवार्य

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

RTE प्रवेश प्रक्रिया में सीटों से अधिक आवेदन, लाखों बच्चों का भविष्य अधर में

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर एक माह में हड़प लिए 31 लाख से अधिक रूपए, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज।

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार

राजस्थान में फिलहाल हीटवेव से राहत, 22 मार्च से कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights