Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सांसद बेनीवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में सांसद बेनीवाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

समाचार गढ़। श्रीडूंगरगढ़ में आज बाड़मेर सांसद उमेदाराम बेनीवाल के आगमन पर एनएच 11 स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में हरि राम बाना (प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं साथियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, आमजन की प्रमुख समस्याओं तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई। सांसद उमेदाराम बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उनके उत्साह एवं समर्पण की सराहना की तथा संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन और जनसेवा को कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन की आवाज़ रही है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने सभी साथियों से एकजुट होकर जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कालू राम बाना (प्रॉपर्टी डीलर), दिनेश कुमार पिलानिया (जिला सचिव, देहात कांग्रेस बीकानेर), गोल्डन तंवर (यूथ कांग्रेस जिला महासचिव, बीकानेर), रोहित गूजर (यूथ कांग्रेस विधानसभा महासचिव, श्रीडूंगरगढ़), जय प्रकाश मीणा, मोसीन खान (अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष, श्रीडूंगरगढ़) एवं संजय पारीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुए, लेकिन कई शेयरों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स महज 3 अंक फिसलकर…

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    समाचार-गढ़ 21 अगस्त, 2026। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन फायरिंग में घायल हुए छात्र साहिल लोचाव के मामले को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    शेयर बाजार में इंडेक्स शांत, शेयरों में जोरदार हलचल; वेलस्पन कॉर्प 15% चढ़ा, शांति गियर्स में अपर सर्किट

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    पैलेट गन मामले में FIR की मांग पर अड़े राहुल गांधी, घायल छात्र के साथ DCP ऑफिस के बाहर धरना

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लग सकती है रोक? दिल्ली HC ने केंद्र को भेजा मामला

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    नेपाल में फिर उठी हिंदू राष्ट्र की मांग, जानिए 2008 के बाद कब-कब तेज हुआ आंदोलन

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम: 1937 के फैसले से फिर गरमाई भाजपा-कांग्रेस की जंग

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल

    बीकानेर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ₹1.41 करोड़ की संपत्ति फ्रीज; महिला की ₹1 करोड़ की प्रॉपर्टी भी शामिल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights