Nature Nature

स्व. लूणाराम जी सहू व श्रीमती मघी देवी सहू की स्मृति में बालिका छात्रावास में कमरे का निर्माण, शिक्षा व्यवस्था पर मंथन

Nature

समाचार गढ़ श्री डूंगरगढ़ 16 अगस्त 2024, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में स्वर्गीय लूणाराम जी सहू व स्वर्गीय श्रीमती मघी देवी सहू कुंतासर की स्मृति में उनके पुत्रगण मेघाराम सहू, मोहनलाल सहू, हेमाराम सहू (सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ), सुगनाराम सहू ने बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण हेतु राशि मैनेजमेंट को सौंपी । मैनेजमेंट कमेठी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य एवं उपस्थित सदस्यों ने दानदाता परिवार का आभार प्रकट किया।
बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने आय – व्यय एवं छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की । जिसकी समीक्षा की गई । सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया । एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम समाज के सामुहिक प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव हेतु द्रुत गति से कार्य कर रहे है । जिसमें समाज का प्रत्येक व्यक्ति गौरवशाली संस्था से जुड़ रहा है । मुख्यअतिथि सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमाराम सहू ने छात्रों से अनुशासन में रह कर कर्म पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया ।

बैठक में तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, कानाराम तरड़, ओमप्रकाश भादू, पुरखाराम सहू, कोडाराम भादू, रामचन्द्र गोदारा, भंवरलाल खिलेरी, शंकरलाल भुंवाल, रामचन्द्र गीला, मोहनलाल गोदारा, गोपालराम गोदारा, ओमप्रकाश भुंवाल, गोपालराम खिलेरी, हनुमान महिया, शंकरलाल कड़वासरा सहित अनेक गणमान्यजन एवं छात्र उपस्थित रहे । छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights