Nature Nature

पटवारी के खिलाफ एसीबी में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज, भूमि से जुड़ा है मामला

Nature

समाचार गढ़, 20 दिसम्बर 2024, बीकानेर। बीकानेर एसीबी से ट्रैप होने बचे पटवारी के खिलाफ एसीबी में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी पटवारी का नाम तालरिया बास, रासीसर, नोखा, बीकानेर निवासी 25 वर्षीय दिनेश गोदारा पुत्र बनवारी लाल बताया जा रहा है। आरोपी वर्तमान में हल्का पटवारी कावनी है, उसका कुछ समय पहले ही बदरासर से ट्रांसफर हुआ है। जब उसने रिश्वत मांगी उस समय वह बदरासर हल्का पटवारी था।

आरोपी पर सत्यापन के समय दो हजार रूपए रिश्वत लेने का आरोप है। आरोपी ने 14 बीघा जमीन के म्यूटेशन बाबत सात हजार की रिश्वत मांगी थी। मगर ट्रैप की कार्रवाई से पहले ही उसका ट्रांसफर हो गया।

ये है पूरा मामला: भरुखिरा निवासी 42 वर्षीय लक्ष्मण राम पुत्र मोहनलाल नाई ने आरोपी के खिलाफ एसीबी में मुकदमा दर्ज करवाया है। दरअसल, लक्ष्मण राम के ससुर शिवा बस्ती, नोखा रोड़, गंगाशहर निवासी 66 वर्षीय प्रकाश पुत्र हजारीराम नाई की बदरासर पटवार हल्का के 20 जेएमडी में 6.0695 हेक्टेयर कृषि भूमि है। प्रकाश नाई ने उक्त भूमि में से 2.5796 हेक्टेयर भूमि अपनी पत्नी यानी परिवादी लक्ष्मणराम की सास संतोष देवी व 1.0116 हेक्टेयर भूमि अपने भाई जीवणमल को गिफ्ट डीड कर दी। इस भूमि के नामांतरण हेतु जीवणमल के पुत्र गिरधारीलाल ने पटवारी दिनेश गोदारा से संपर्क किया। उसने कहा काम कर दूंगा। बाद में किसी से सिफारिश करवाई। उसके बाद फोन उठाने बंद कर दिए। इस पर परिवादी लक्ष्मण राम ने गिरधारी व अपनी सास की तरफ से दिनेश गोदारा से संपर्क किया। आरोपी ने 500 रूपए प्रति बीघा के हिसाब से 14 बीघा के सात हजार रूपए रिश्वत मांगी।

एसीबी एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि लक्ष्मण राम की शिकायत पर पुलिस निरीक्षक जय कुमार के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने 7 अक्टूबर को शिकायत का सत्यापन करवाया। सत्यापन के समय आरोपी ने हनुमान हत्था स्थित अपने निजी कार्यालय में दो हजार रूपए रिश्वत के लिए। सारी वार्ता भी रिकॉर्ड हो गई। पटवारी ने कहा कि 20 को ग्राम सभा होगी, उसके बाद मिल लेना, म्यूटेशन का काम हो जाएगा। शेष राशि काम पूरा होने पर देनी थी। एसीबी आरोपी पटवारी को रंगे हाथों ट्रैप करने की योजना बना चुकी थी लेकिन उससे पहले ही पटवारी का ट्रांसफर हो गया।
अब एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा को दी गई है।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights