Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर पार्षद सोहनलाल औझा ने उठाई गंभीर आपत्ति

Nature

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति को लेकर पार्षद सोहनलाल औझा ने उठाई गंभीर आपत्ति

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 08 की पार्षद सोहनलाल औझा ने स्वायत शासन विभाग की ओर से जारी आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए निदेशक एवं संयुक्त सचिव स्वायत शासन विभाग, जयपुर को पत्र भेजकर कठोर कार्यवाही की मांग की है। पार्षद औझा ने यह पत्र उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ के मार्फ़त प्रेषित किया है।

औझा ने बताया कि विभाग के पत्र क्रमांक प 1(क)(135) कार्मिक आ.व. ऋण/आर.एम.एस./डी.एल.बी./02/15644 दिनांक 11 नवंबर 2016 में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि नगर निकायों में आयुक्त अथवा अधिशासी अधिकारी के अवकाश या स्थानांतरण की स्थिति में अतिरिक्त कार्यभार निकाय स्तर पर नहीं दिया जाएगा। यह कार्यभार केवल निदेशालय स्तर से ही आवंटित किया जाना है तथा इसके लिए प्रस्ताव क्षेत्रीय उप निदेशक के माध्यम से विभाग को भेजा जाना अनिवार्य है।

पार्षद औझा के अनुसार इन आदेशों की अनदेखी करते हुए श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में तहसीलदार को अधिशासी अधिकारी का चार्ज दे दिया गया है, जो विभागीय निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ‘शहरों चलो’ अभियान के दौरान तहसीलदार ने जनता के कार्यों में उदासीनता बरती, जिससे नगरवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

औझा ने स्वायत शासन विभाग से मांग की है कि तहसीलदार को दिया गया अतिरिक्त कार्यभार तत्काल हटाकर श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में पूर्णकालिक अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने उचित कार्रवाई नहीं की तो वे न्यायालय की शरण लेने को बाध्य होंगे।

  • Related Posts

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज समाचार गढ़ 21 मार्च 2026। मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है।…

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    समाचार गढ़, 21 मार्च 2026। नई दिल्ली से प्राप्त अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों के बीच ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक राजनीति को गरमा दिया है। बिना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    फिल्म ‘धुरंधर’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, सिनेमाघरों में दिखा जबरदस्त क्रेज

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप घिरे, सहयोगियों के ‘ना’ से बढ़ी कूटनीतिक तकरार, तेल कीमतों में उछाल

    पावर पेट्रोल महंगा: हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    पावर पेट्रोल महंगा:  हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने  ₹2 प्रति लीटर बढ़ाए दाम, सामान्य पेट्रोल स्थिर

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    राज्यसभा के 32% सांसदों पर आपराधिक मामले, 14% अरबपति — ADR रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग का 21वां दिन, ईरान का जवाबी हमला, ग्लोबल इकॉनमी पर असर

    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान

    पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों का ऐलान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights