Nature Nature

दसवां दिन। लेखन के लिए भीतरी उमंग जरूरी- रवि पुरोहित

Nature

समाचार-गढ़, 1 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ में पन्द्रह दिवसीय लेखन प्रशिक्षण कार्यशाला के दसवें दिन साहित्यकार रवि पुरोहित ने नव लेखकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लेखन ऐसी विधा है, जिसे सिखाया नहीं जा सकता, वह तो भीतर की उमंग से सीखी जाती है। जैसे भक्ति में समर्पण आवश्यक है, वैसे ही लेखन भी बिना समर्पण के कहां संभव होता है? जिस रीति से चिकित्सक, इंजीनियर, चार्टेड एकाउंटेंट बनाए जा सकते हैं, वैसे लेखक नहीं बनाए जा सकते। लेखन की यात्रा कभी पूरी नहीं होती। कोई यह नहीं कह सकता कि अब वह पूरा लेखक बन गया। यह तो स्वयं को सतत् मांजने की कला है। पर एक भेद की बात यह है कि पुस्तकालय लेखक बनने में बेहद मददगार होते हैं। एक लेखक का प्रस्थान बिंदु पाठक होना होता है। एक पाठक बने बिना लेखक बनने की मंशा, बिना आटे के रोटी बनाने जैसी है। एक पाठक ही जान पाता है कि सम सामयिक जगत में क्या नया रचा जा रहा है।
कुछ नव लेखक, कथा संग्रह ‘बाई म्हारी चिड़कोली’ पर समीक्षात्मक टिप्पणियां लिखकर लाए।
इससे पूर्व प्रशिक्षक डाॅ चेतन स्वामी ने समझाया कि नए लेखकों को रचना में बार बार सुधार करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। रचना के सुधार में लगाया परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता। एक रचना पाठक को संतुष्टि प्रदान करे, उससे पहले लेखक स्वयं उससे संतुष्ट होना चाहिए।
नव लेखकों से राजस्थानी रचनाएं पढवाई गई, उन्होंने पूर्व अभ्यास न होने के बावजूद सुगमता से पाठ किया। लेखन प्रशिक्षण कार्यशाला के सहभागियों को लिखने के साथ-साथ बोलने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कल उन्हें बाल कहानियां लिखकर लाने को कहा गया है।

  • Related Posts

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं समाचार गढ़ 1 मार्च 2026। राजस्थान में होली और धुलंडी को लेकर अवकाश की स्थिति स्पष्ट कर…

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    विधायक जेठानंद व्यास व खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल भी थिरकेसमाचार गढ़ 1 मार्च 2026। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। प्रेस क्लब के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह : वरिष्ठ व युवा पत्रकारों को किया सम्मानित

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    मिडिल ईस्ट में तेजी बिगड़ रहे हालात, IAEA ने इमरजेंसी बैठक बुलाई, परमाणु हमले का खतरा बढ़ने की आशंका

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    राजस्थान में संपत्ति की रजिस्ट्री महंगी, स्टांप ड्यूटी सरचार्ज बढ़ा

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिडिल ईस्ट जंग का असर: पेट्रोल ₹105, सोना 1.90 लाख तक? आम आदमी पर पड़ सकता है सीधा झटका

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल

    मिनाब में एक स्कूल पर इजरायली हमले में 36 छात्रों की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights