Nature Nature

हार जीत की सीढ़ी होती है, विद्यार्थी निराश ना हो.. श्याम महर्षि

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आयोजित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बीकानेर जॉन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। फाइनल मैच शुक्रवार को नोखा की राजकीय मांगीलाल बागड़ी महाविद्यालय व श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीडूंगरगढ महाविद्यालय ने 27 रनों से जीत दर्ज की। समापन समारोह में बोलते हुए राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि ने कहा कि हार जीत की सीढ़ी होती है। विद्यार्थी निराश न हो, जो हारता है वो निश्चित ही अगले कदम पर जीत दर्ज करता है। उन्होंने विजेता टीम को बधाई देते हुए निरन्तर परिश्रम करते रहने की बात कहीं। संस्था के उपसचिव रामचंद्र राठी ने कहा कि खिलाड़ियों ने खेल को खेल की भावना से खेला इसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूँ। समिति सदस्य विजय महर्षि ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यवाहक कार्यवाहक प्राचार्य विनोद सुथार व डीपी मुकेश जांगिड़ ने बताया कि इस मैच की विजेता टीम पीलीबंगा में अंतर विश्वविद्यालय की फाइनल टीम के लिये खेलेंगी। विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व मैडल देकर समान्नित किया गया। कार्य्रकम का संचालन हिन्दी विषय के व्याख्याता राजेश कुमार मीणा ने किया। डॉ.राजेश सेवक,सुनील आचार्य, नोखा टीम के कोच प्रेम सिंह विश्नोई,विक्रम दुसाद, नवरत्न मौजूद रहें।

Related Posts

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026 जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने एक अहम फैसले में तलाकशुदा पत्नी को मिलने वाले स्थायी गुजारा भत्ते को 25 लाख रुपए से बढ़ाकर…

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

समाचार गढ़ 3 अप्रैल 2026। बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

जोधपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तलाकशुदा पत्नी का गुजारा भत्ता 25 लाख से बढ़ाकर 40 लाख, कहा—‘यह हक है, ऐश का जरिया नहीं’

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंका, खुद पहुंचा थाने

निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

निजी स्कूल नहीं कर सकेगा मनमानी, 15 अप्रैल से होगी सख्त चेकिंग, हर स्कूल आएगा जांच के दायरे में

खाटूश्याम भक्तों के लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

खाटूश्याम भक्तों के  लिए खास खबर, आज से मंदिर में श्रृंगार व आरती के समय में हुआ बदलाव

ट्रम्प ने एक बार फिर दी धमकी ! अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

ट्रम्प ने एक बार  फिर दी धमकी !  अमेरिकी सेना द्वारा ईरान में पुल व बिजली प्लांट को तबाह करने की तैयारी

विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन

विधायक सारस्वत से मिले पदाधिकारी, दिया आमंत्रण, 25 को होगा अधिवेशन
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights