Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में वन विभाग की जमीन पर बस स्टैंड भवन निर्माण की मांग

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में वन विभाग की जमीन पर बस स्टैंड भवन निर्माण की मांग

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़ 29 दिसंबर। राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर स्थित श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की आबादी 60 हजार से अधिक व तहसील क्षेत्र की आबादी करीब तीन लाख होने के बावजूद आज भी उपखंड मुख्यालय पर बस स्टैंड भवन नहीं होना स्थानीय जनप्रतिनिधियों की इच्छा शक्ति पर सवालिया निशान खड़ा करता है। अरसे से बस स्टैंड भवन का अभाव झेल रही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की जनता की भावनात्मक आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए यहां के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तुलसीराम चौरड़िया ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर महावीर कीर्ति स्तंभ के पास स्थित वन विभाग की भूमि पर बस स्टैंड भवन बनाने की मांग की है। चौरड़िया द्वारा कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि श्रीडूंगरगढ़ उपखंड क्षेत्र में कस्बे के अलावा करीब एक सौ गांव आते हैं और उन गांवों के यात्री उपखंड मुख्यालय पहुंचकर प्रदेश के चंहु और यात्रा के लिए घूमचक्कर चौराहे पर पहुंचकर बसों में यात्रा की जर्नी शुरू करते हैं। परंतु यहां पर गर्मी हो या सर्दी, तपती धूप हो या बारिश का मौसम। महिलाएं हो या पुरुष। बच्चे हो या वृद्ध। सभी को खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ता है। क्योंकि यहां पर ना तो धूप से बचने के लिए छाया है, और ना ही बारिश के समय भीगने से बचने का उपाय। हैरानी तो तब होती है जब कस्बे से पश्चिम की तरफ की यात्रा करनी हो तो घूमचक्कर चौराहे के पश्चिम दिशा में खड़े रहकर बसों इंतजार का इंतजार करना पड़ता है, तो वही, कस्बे से पूर्व की ओर यात्रा करनी हो, तो घूमचक्कर चौराहे से पूर्व की ओर खड़े रहकर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा कस्बे से दक्षिण गांवों की यात्रा करने के लिए यात्रियों को बिदासर मार्ग पर खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के बावजूद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लोगों को यात्री विश्रामालय का अभाव काफी दर्द भरा है। इसलिए चौरड़िया ने कलेक्टर से जनहित के मद्देनजर उपखंड मुख्यालय पर सर्व सुलभ स्थान वन विभाग की भूमि पर बस स्टैंड बनाने हेतु राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाने का अनुरोध किया है। इस मांग को लेकर श्याम महर्षि, श्यामसुंदर पारीक, भंवर भोजक, रामचंद्र राठी, विमल भाटी, जगदीश प्रसाद स्वामी, करणी सिंह बाना, भरत सिंह राठौड़, विजय राज सेठिया, हीरालाल पुगलिया व श्री गोपाल राठी ने हस्ताक्षर किए हैं।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights