Nature Nature

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर करवाने की मांग, पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने भेजा जिला कलेक्टर को पत्र

Nature

समाचार गढ़ 22 अगस्त 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर मंडल से होकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन प्रारंभ होने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ में इसका ठहराव नहीं होने से क्षेत्रवासियों में भयंकर रोष व्याप्त है। इसी को देखते हुए पीसीसी सदस्य हरीराम बाना ने आमजन की भावनाओं को प्रमुखता देते हुए जिला कलेक्टर बीकानेर एवं उपखंड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ को पत्र लिखकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर करवाने की मांग की है।

हरीराम बाना ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि इस ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर निर्धारित नहीं किया गया है, जबकि श्रीडूंगरगढ़ कस्बा एक प्रमुख व्यापारिक एवं शैक्षणिक केन्द्र है और आसपास के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य जंक्शन है। प्रतिदिन हजारों यात्री यहां से जयपुर, जोधपुर, दिल्ली, बीकानेर एवं अन्य स्थानों के लिए यात्रा करते हैं।

यदि वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ पर दिया जाए तो स्थानीय यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं किसानों को सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास में भी यह निर्णय सहायक सिद्ध होगा।

बाना ने कहा कि आमजन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन आवश्यक कार्यवाही कर माननीय रेलवे मंत्रालय/मंडल को पत्राचार कर श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करे।

Related Posts

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights