
समाचार गढ़, 19 सितम्बर, श्रीडूंगरगढ़। विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत एवं प्रदेश महामंत्री प्रो. अरविन्द गौड के आदेशानुसार, प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश औझा की स्वीकृति पर, देवेन्द्र उपाध्याय को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मार्च 2026 तक के लिए की गई है। उनकी इस नियुक्ति पर मित्रों और संगठन से जुड़े सदस्यों द्वारा उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। उपाध्याय की सक्रियता और निष्ठा को देखते हुए संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई गई है।