Nature Nature

नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु, कथा स्थल को रंग-बिरंगे ग़ुब्बारों से सजाया

Nature

नंदोत्सव में झूमे श्रद्धालु

समाचार-गढ़, 17 मई 2023. श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कॉलोनी पार्क में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन संत प्रहलाद महाराज ने भगवान के अवतारों का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब चारों तरफ से अत्याचार बढ़ गया और भक्तों ने भगवान को पुकारा, तब भगवान ने अवतार लिया और अत्याचारों से मुक्ति दिलाई।
वामन अवतार के बाद उन्होंने भगवान श्री राम के जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि जब राजा दशरथ के घर भगवान राम का जन्म हुआ, तब पूरी अयोध्या नगरी में खुशियां मनाई गई। बधाई हो…बधाई हो…से पूरी नगरी गूंज उठी थी।भगवान श्री राम ने मर्यादा स्थापित कर मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाया है।

श्रीकृष्ण जन्म और नन्दोत्सव की कथा का वर्णन करते हुए सन्त प्रहलाद ने बताया कि कंस के कारागार में वसुदेव- देवकी के भादो मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन-पालन नंदबाबा के घर में हुआ। इसलिए नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया।

कृष्ण जन्म की खुशी में बुधवार को कथा स्थल को रंग-बिरंगे ग़ुब्बारों से सजाया गया।
माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया तथा भक्तों ने नाच कूदकर नंदोत्सव मनाया।
इस दौरान कृष्ण भगवान के विभिन्न रूपों की झांकियां सजाई गई।
आयोजक महावीर प्रसाद, चन्द्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि कथा के पांचवें दिन गुरुवार को श्रीकृष्ण बाल लीला, मखनलीला, गौचारण, गोवर्धन पूजा के प्रसंग सुनाए जाएंगे। भागवत कथा सुबह 11:15 बजे से शाम को 4:15 बजे तक होगी।

Related Posts

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

समाचार-गढ़ 9 जुलाई 2026। निकटवर्ती लूणकरणसर कस्बे में गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। आज सुबह करीब 8 बजे रणकपुर एक्सप्रेस…

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights