Nature Nature

समारोह पूर्वक हुआ धर्म-किरण होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण

धर्म किरण औषधालय अनुराग का प्राकट्य– प्रकाश चिंडालिया

Nature

समारोह पूर्वक हुआ धर्म-किरण होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण

समाचार-गढ़, 27 सितम्बर 2023, श्रीडूंगरगढ़। धर्म किरण होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक औषधालय का लोकार्पण आज वैदिक मंत्रों के उच्चारण तथा पूजा अनुष्ठान के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त करते हुए दैनिक महानगर के संपादक प्रकाश चिंडालिया ने कहा कि सरल, सहज और सरस व्यक्तित्व के धनी भामाशाह भीखमचंद पुगलिया ने कलकत्ता में रहते हुए भी अपने मन के तार अपनी जन्म भूमि से जोड़े हुए रखे हैं। उनके हृदय में अपना गांव बसता है। धर्म किरण औषधालय इसी अनुराग का प्राकट्य है। वे जन उपकार के रथ पर आरूढ होकर मानव धर्म की किरणों से अपने नगर को आलोकित कर रहे हैं। मानव का सहज गुण है, वह शोहरत को देखता है, किन्तु महान वे लोग हैं जो करुणा के साथ काम करते हैं। तुलसी सेवा संस्थान में ऐलोपैथिक इलाज होता रहा है, अब होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक के इलाज से नगर की पीड़ित मानवता को बड़ी राहत मिलेगी। विशिष्ट अतिथि विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि यह बात बहुत प्रेरणीय है कि पुगलिया परिवार प्रवास में रहते हुए भी अपनी जन्मभूमि की फिक्र करता है। क्षेत्र की जनता को इस चिकित्सालय से प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
प्रारंभ में पुगलिया परिवार की महिलाओं ने स्वागत गीतिका प्रस्तुत की। स्वागत भाषण करते हुए सी ए अमरचंद पुगलिया ने कहा कि अपने पुण्य श्लोक माता-पिता की स्मृतियों को एक रचनात्मक सोच के साथ जीवित रखना, संतति का परम पुनीत कृत्य है। उपखंडाधिकारी मुकेश चौधरी ने कहा कि चिकित्सा के इस प्रकल्प से असहाय और पीड़ित जन को आशातीत लाभ मिलेगा। श्रीडूंगरगढ़ भामाशाहों की भूमि रही है। धनराज पुगलिया ने कहा कि सेवा के संस्कार हमेशा आगे बढते रहें।
औषधालय निर्माता भीखमचंद पुगलिया ने यहां इस औषधालय की आवश्यकता को जताते हुए कहा कि तुलसी सेवा केन्द्र को प्रारंभ हुए 43 वर्ष हो चुके। अब उसका विस्तार आवश्यक हो गया था। इस चिकित्सालय के निर्माण में गुरुदेव महाश्रमणजी का आशीर्वाद शामिल रहा है, उन्हीं की प्रेरणा से यह शीघ्र बन चुका। इस आयोजन के लिए सौ से अधिक लोग प्रवास से यहां आए। जैन समाज के पदमकुमार रायजादा, सुरेन्द्र कुमार चौरड़िया, शांता पुगलिया, राजकरण सिरोहिया, माणकचंद पुगलिया, सुशीला पुगलिया तथा मालचंद सिंघी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
श्रीडूंगरगढ़ की ग्यारह संस्थाओं की ओर से शाॅल ओढाकर तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदानकर भामाशाह भीखमचंद पुगलिया तथा श्रीमती सुशीला पुगलिया का सम्मान किया गया। समारोह का सफल संचालन साहित्यकार रवि पुरोहित ने किया।

  • Related Posts

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। इजराइल-ईरान जंग के कारण बीते दो दिन में भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली के आज भी दिल्ली एयरपोर्ट्…

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    समाचार गढ़ 2 मार्च 2026। US-इजरायल ने ईरान हमले के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी भेजी है। सैन्य हमलों के मद्देनजर संभावित हिंसा के प्रति राज्यों को आगाह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    इजराइल-ईरान जंग। भारत में 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल, प्रधानमंत्री मोदी ने जंग पर दी प्रतिक्रिया

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए किया इनकार, अब्राहम लिंकन यूएस बेस पर 4 मिसाईलों से हमला

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    मार्च में तेज तपिश का वाररू दूसरे हफ्ते से बढ़ेगा पारा, चौथे सप्ताह में चरम पर पहुंचेगी गर्मी

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    नर्सरी में पेड़ से चुन्नी से फंदा लगाया ननद भाभी ने, 19 साल की रतनी देवी के विवाह को हुए सिर्फ 6 माह

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    टी-20 सुपर-8: ‘सैमसन शो’ से भारत सेमीफाइनल में, विंडीज को 5 विकेट से हराया

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं

    राजस्थान में होली अवकाश पर असमंजस, 4 मार्च की छुट्टी पर फैसला नहीं
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights