Nature Nature

किसान हितों के मुद्दों पर चर्चा, अखिल भारतीय किसान सभा बीकानेर जिला कमेटी की आपात बैठक, 10 नवंबर को विस्तारित बैठक

Nature

किसान हितों के मुद्दों पर चर्चा, अखिल भारतीय किसान सभा बीकानेर जिला कमेटी की आपात बैठक, 10 नवंबर को विस्तारित बैठक

समाचार गढ़, 5 नवंबर 2025, श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय किसान सभा, जिला कमेटी बीकानेर की अतिआवश्यक बैठक आज बीटीआर भवन, पुरानी गिन्नाणी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कॉमरेड गिरधारी महिया ने की। इस दौरान जिला सचिव कॉमरेड जेठाराम लाखूसर, जिला कोषाध्यक्ष कॉमरेड मोहन भादू, जिला उपाध्यक्ष कॉमरेड अशोक शर्मा, प्रेस प्रवक्ता शेखर रेगर, मुखराम गोदारा, हड़मान मेघवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में खरीफ सीजन में बाजार में फसल भावों में आई भारी मंदी तथा किसानों को हो रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। किसान सभा ने सरकार से मांग की कि —
मूंग एवं मूंगफली की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू की जाए, बंद पड़े पंजीयन पोर्टल को चालू कर वंचित किसानों का पंजीयन किया जाए, समर्थन मूल्य खरीद की तिथि तत्काल घोषित कर खरीद कार्य बिना देरी शुरू किया जाए, सरकारी खरीद में नए-नए नियम लागू कर किसानों को भयभीत करने की प्रक्रिया बंद की जाए, बाजार में मंदी को देखते हुए समर्थन मूल्य पर खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए, फसल बेचने के लिए लाइन में लगे किसानों का पुनः पंजीयन कर उन्हें लाभ दिया जाए, पिछले वर्ष समर्थन मूल्य पर खरीदी गई मूंगफली को सीजन में ₹4000 प्रति क्विंटल बेचने की प्रक्रिया रोकी जाए, तथा बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद की जाए।पूर्व विधायक माहिया ने बताया कि बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि उपरोक्त मुद्दों पर व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए 10 नवंबर को किसान सभा की विस्तारित बैठक बीटीआर भवन, पुरानी गिन्नाणी, बीकानेर में आयोजित की जाएगी।

  • Related Posts

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। China Gold Reserve: चीन की सोना खरीदने की रफ्तार ने वैश्विक बाजार का ध्यान खींचा है। साल 2026 के पहले आठ महीनों में चीन ने 1,000…

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    समाचार-गढ़ 13 अक्टूबर, 2026। जिस बेटी को मृत समझकर परिवार अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहा था, वह अचानक अपने ही ताबूत में हिलने लगी। मां ने जब यह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights