Nature Nature

जिला कलेक्टर ने ली जिला गौपालन समिति की बैठक, गौशालाओं में छाया, चारा-पानी सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Nature

समाचार गढ़, 13 जून, श्रीडूंगरगढ़। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला गौपालन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने भीषण गर्मी से गोवंशीय पशुओं को बचाने के लिए गौशालाओं में चारा पानी के विशेष इंतजाम के साथ छाया व पंखे-कूलर की व्यवस्था करने के लिए पशुपालन विभाग के साथ-साथ उपखंड स्तरीय गौपालन समिति को दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि उपखंड अधिकारियों को गौशालाओं की सूची भिजवाएं और समस्त उपखंड अधिकारी अपने ब्लॉक में संचालित गौशालाओं की पेयजल व्यवस्थाओं का सत्यापन अवश्य करवाएं। बैठक में अनुदान के संबंध में भी चर्चा की गई तथा भुगतान से जुड़े निर्देश दिए। इस दौरान गौशालाओं के  150 दिन का अनुदान स्वीकृत करने की अनुशंसा जिला गोपालन समिति द्वारा की गई। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहनलाल, पशुपालन विभाग संयुक्त निदेशक डॉ एस.पी जोशी, कोषाधिकारी धीरज जोशी, जिला गोपालन अधिकारी डॉ. राजेंद्र स्वामी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    समाचार गढ़ 30 जून 2026। डीडवाना-कुचामन के नावा उप जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह अस्पताल खुलते ही अव्यवस्थाओं का मामला सामने आया। सुबह करीब 8 बजे इलाज के लिए पहुंचे…

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन समाचार गढ़, 29 जून 2026। बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील के रीडी गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    उप जिला अस्पताल में डॉक्टर नदारद, रेडियोग्राफर पर मरीज देखने और दवा लिखने का आरोप

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    91 वर्षीय वृद्धा की दो साल बाद फिर शुरू हुई पेंशन

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 79 लाख से अधिक बरामद, महासचिव व ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    1 जुलाई से बदलेंगे कई नियम: गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट कार्ड और कारों तक पड़ेगा असर

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में बड़ा खुलासा: SIT रिपोर्ट में SOP की अनदेखी, 8 आरोपी गिरफ्तार

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी

    साइबर ठगों का नया जाल: ‘फर्जी बॉस’ बनकर कर्मचारियों से करवा रहे लाखों के ट्रांजेक्शन, राजस्थान पुलिस ने जारी की चेतावनी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights