Nature Nature

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश

Nature

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित: स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश
बीकानेर, 24 अक्टूबर। जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित हुई। श्री सोहनलाल ने स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं को और सुदृढ़ करते हुए अंतिम छोर तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश दिए। टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा के दौरान जिला टीबी अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर मोदी ने टीबी निदान से संबंधित ट्रू नाट मशीन बढ़ाने की बात कही, जिस पर श्री सोहनलाल ने सकारात्मक रूप से जल्द ही प्रबंधन का आश्वासन दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा हेतु पुख्ता रिपोर्ट तैयार करने तथा तुलनात्मक समीक्षा के निर्देश दिए।
श्री सोहनलाल ने जननी सुरक्षा योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन, मिशन कर्मयोगी, आईपीएचएस पोर्टल, यू विन, मौसमी बीमारियां और असंक्रामक रोग नियंत्रण कार्यक्रम सहित सभी कार्यक्रमों की ब्लॉकवार विस्तृत समीक्षा की और शत प्रतिशत उपलब्धि के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने सभी स्वास्थ्य सेवाओं व कार्यक्रमों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट सदन के समक्ष रखी। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र तनेजा, डॉ. लोकेश गुप्ता, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. नवल किशोर गुप्ता, डीपीओ श्री सुशील कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने संबंधित कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा प्रस्तुत की। इस अवसर पर पीबीएम अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. गौरी शंकर जोशी समस्त ब्लॉक सीएमओ, बीपीओ व जिला स्तरीय कार्यक्रम अधिकारी मौजूद रहे।

निशुल्क दवा योजना में 42 महीनों से लगातार पहले स्थान पर बीकानेर
मुख्यमंत्री निःशुल्क निरोगी राजस्थान दवा योजना के क्रियान्वयन में बीकानेर जिला लगातार 42 महीनों से पूरे राज्य में पहले स्थान पर बना हुआ है। इसके लिए सीईओ जिला परिषद श्री सोहनलाल और सीएमएचओ डॉ. साध ने योजना प्रभारी डॉ. नवल गुप्ता व चिकित्सा अधिकारियों को बधाई दी। जिले में प्रथम स्थान पर रहने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेरासर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक सीएमओ डॉ कैलाश गहलोत व ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी दिनेश रंगा को, दूसरे स्थान के लिए सीएचसी महाजन की ओर से ब्लॉक सीएमओ डॉ विभय तंवर को तथा तीसरे स्थान के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देशनोक, नापासर और बज्जू के प्रभारी अधिकारियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिले में सबसे कम उपलब्धि के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दासौड़ी एवं मूलवास सीलवा के प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक प्रतिबंधों को लेकर यूरोप के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए हैं। जर्मनी की…

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    समाचार गढ़ 23 अक्टूबर 2026। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ सवालों के जवाब देने या जानकारी जुटाने तक सीमित नहीं है। नए AI एजेंट यूजर की ओर से कई डिजिटल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    Piyush Goyal on Europe: “ये समस्या आपने पैदा की!” जलवायु पर यूरोप को सुनाई खरी-खरी, CBAM और स्टील शुल्क पर भी घेरा

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    बैंक खाते में AI की घुसपैठ! अमेरिका के बड़े बैंकों ने क्यों कसे शिकंजे?

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    India-China Border Tension: अरुणाचल में चीन से टकराव जारी! 3 साल में हर चौकी पर बनेंगे अंडरग्राउंड बंकर, ड्रोन से होगी निगरानी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    असीम मुनीर की यात्रा के बाद भी नहीं सुलझा विवाद! ट्रकों में आगजनी की खबर, ईरान ने दी सीमा बंद करने की चेतावनी

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights