Nature Nature

जिला प्रभारी ने बूथ अध्यक्षों की ली मीटिंग, हर बूथ पर किया जाएगा पौधारोपण

Nature

श्रीडूंगरगढ़ के शक्ति केन्द्र बिग्गा बास-2 के बूथ अध्यक्षों की मीटिंग ली बीकानेर देहात जिला प्रभारी ओम सारस्वत चूरू ने
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। भाजपा में प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर हो रहे कार्यक्रमों के संदर्भ में श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल के शक्ति केन्द्र की मीटिंग लेने पहुंचे जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल के शक्ति केन्द्र बिग्गा बास-2 के सभी छः बूथ अध्यक्षों,शक्ति केन्द्र संयोजक,प्रभारी की मीटिंग ली जिसमें पार्टी कार्यों की सभी सरंचना की जांच करते हुए सभी कार्य पूर्ण पाए जाने के बाद बूथ अध्यक्षों को अपने बूथ के घरों में गहलोत सरकार के फैल कार्ड वितरित करने तथा आगामी 1 अगस्त को जयपुर में होने वाले महा घेराव में चलने का आहान किया । प्रभारी के साथ उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने द्वीप प्रजवल्लन कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को सबसे फैल और जन विरोधी सरकार बताया तथा बूथ स्तर पर होने वाले सभी कार्यों को तत्परता से करने हेतु बूथ अध्यक्षों को प्रेरित किया । मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत ने सभी अध्यक्षों को भाजपा कार्यकर्ताओं के दो-दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा तथा मतदाता सूची में नए मतदाताओं को आग्रह करके जुड़वाने के लिए प्रेरित किया । जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी तथा नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक हेमनाथ जाखड़ ने गहलोत सरकार के फैल कार्ड घर-घर वितरित करने के लिए कहा ।
इस दौरान प्रभारी ओम सारस्वत चूरू के आग्रह पर सभी बूथ अध्यक्षों ने अपने बूथ पर आगामी कार्यक्रमों के करने के संकल्प के साथ 5-5 पौधारोपण करने की भी शपथ ली जिसकी शुरुआत आज ही बूथ न.102 पर प्रभारी के साथ सभी ने पौधारोपण करके की । तथा इसके पश्चात बूथ के घरों एवं दुकानों पर गहलोत सरकार के फैल कार्ड वितरित किए तथा आगामी 1 अगस्त को जयपुर चलने का आहान किया ।
इस दौरान महामंत्री महेश राजोतिया, शक्ति केन्द्र प्रभारी मूलचंद इंदोरिया,शक्ति केन्द्र संयोजक भवानी प्रकाश तावनियां,बूथ अध्यक्ष मदन गौड़, बूथ अध्यक्ष ओम प्रजापत, बूथ अध्यक्ष छगन नाई, बूथ अध्यक्ष तरुण प्रजापत,बूथ अध्यक्ष किशन पूरी, बूथ अध्यक्ष शिव भगवान पुजारी मोहनलाल शर्मा,तोलाराम पारीक सहित शक्ति केन्द्र बिग्गा बास – 2 के अपेक्षित बूथ अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

घरों दुकानों पर फैल कार्ड वितरण
घरों दुकानों पर फैल कार्ड वितरण
पौधारोपण करके प्रत्येक बूथ पर पौधा लगाने का संकल्प
  • Related Posts

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में रामपुरा बस्ती की गली नंबर 7 में शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे एक युवक की तलवार से हत्या…

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    समाचार गढ़ 11 अप्रैल 2026 बीकानेर। जिला स्वास्थ्य समिति (डीएचएस) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार देर शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    बीकानेर में जीजा की तलवार से हत्या, साले पर आरोप — वारदात से पहले बहू ने दी थी धमकी

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    सभी ब्लॉकों पर सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    बीकानेर भुजिया पर महंगाई की मार, मजदूरी और  निर्यात संकट से कीमतों में फिर बढ़ोतरी संभव

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    आईपीएल 2026: राजस्थान रॉयल्स का दबदबा, वैभव सूर्यवंशी बने ऑरेंज कैप धारक, रवि बिश्नोई पर्पल कैप में शीर्ष पर

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    ईरान का अमेरिका पर अविश्वास कायम, सीजफायर वार्ता के बीच होर्मुज संकट और तेल टैंकरों की हलचल

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता

    वृंदावन में नाव हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत, 22 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अब भी लापता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights