Nature Nature

विधानसभा चुनाव लड़ने वाले जिलाध्यक्षों को छोड़ना होगा पद, ताराचंद सारस्वत का नाम शामिल

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वाले भाजपा जिलाध्यक्षाें काे पद छाेड़ना हाेगा। बीकानेर के देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वे श्रीडूंगरगढ़ से चुनाव लड़ने की इच्छा पार्टी के समक्ष जता चुके हैं। इसलिए पार्टी ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद छोड़ने के संकेत दे दिए हैं। कुछ महीने पहले माउंटआबू में भाजपा की बैठक हुई थी, जिसमें जिलाध्यक्षों से पूछा गया था कि कौन-काैन विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है।
बीकानेर देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। तब पार्टी ने कहा था कि इसके लिए चुनाव के एक साल पहले पद छाेड़ना हाेगा। खबर है कि जल्दी ही सारस्वत या ताे इस्तीफा देंगे या पार्टी उनकी जगह दूसरा जिलाध्यक्ष घाेषित करेगी। सूत्र बताते हैं कि सारस्वत के बाद जिलाध्यक्ष की दाैड़ में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के ही ओबीसी नेता और पूर्व जिलाध्यक्ष रामगाेपाल सुथार का नाम सबसे ऊपर है। वे केन्द्रीय मंत्री और सांसद अर्जुनराम मेघवाल की पसंद भी हैं। हालांकि मेघवाल की पसंद जिला परिषद के पूर्व सदस्य डाॅ. बेगाराम बाना भी बताए जा रहे हैं। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जिलाध्यक्ष पद के लिए नब्ज टटाेलने के लिए एक नेता काे यहां खासताैर पर भेजा गया था।

इस्तीफा नहीं दिया है , पार्टी का निर्णय मानूंगा- सारस्वत
माउंट आबू में मैंने अपनी इच्छा बताई थी। इसके लिए पद छाेड़ना हाेगा, लेकिन कब और कैसे वाे पार्टी तय करेगी। मैंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया। पार्टी जाे निर्णय करेगी वाे मानूंगा

  • Related Posts

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में…

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    समाचार गढ़ 29 मार्च 2026। ईरान जंग को खत्म करने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सऊदी अरब, तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रियों की बैठक शुरू हो गई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    सेसोमूं स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ पी.टी.एम. का आयोजन, नई शिक्षा नीति पर दी जानकारी

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    ईरान जंग पर पाकिस्तान की कूटनीतिक हलचल: इस्लामाबाद में 3 देशों की अहम बैठक, अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में 3500 सैनिक तैनात किए

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    सनशाइन सेकेंडरी स्कूल और विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में समारोह पूर्वक किया प्रतिभाओं का सम्मान, अभिभावक हुए शामिल

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मन की बात में पीएम मोदी बोले,  मिडिल ईस्ट जंग से तेल-गैस संकट, अफवाहों से बचें

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    मंत्री ने सस्पेंड किए अधिकारी व पद मुक्त किया सरपंच को

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात

    बैंक के बाहर 30 सेकंड में 50 हजार की जेबकतरी, CCTV में कैद वारदात
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights